विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष्य में भोजपुरी कलाकारो ने मचाया धूम
LOKESH GOSWAMI
ग्रेटर नॉएडा पूर्वांचल बिहार वेलफेयर सोसाइटी द्धारा भोजपुरी कार्यक्रम का आयोजन आईईसी कॉलेज के पास छठ पूजा स्थल पार्क पर किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानमंत्री के सुपुत्र व राज्यसभा सांसद नीरज शेखर,समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान व सीओ दादरी अनुराग सिंह मौजूद रहे। इस भोजपुरी कार्यक्रम को देखने हजारो की तादात में लोगो की भीड़ पहुंची । जिसमें भोजपुरी कलाकार महुआ टीवी सुरसंग्राम के विजेता आलोक कुमार, टी-सीरीज की मशहूर गायिका स्मिता सिंह, महुआ चैनल के प्रसिद्ध गायक विक्की बबुआ व सभी कलाकारों ने अपना -अपना जलवा दिखाया। इस कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। इस कार्यक्रम में एसपी शर्मा ,इलमसिंह नागर ,एडवोकेट मुकेश शर्मा ,सरदार मंजीत सिंह ,एक्टिव सिटीज़न टीम के हरेन्द्र भाटी , आनन्द वर्धन चन्देल अध्यक्ष, भूपेश मिश्रा, महासचिव वी.एस. राय, राजेश मुखिया, चन्द्रकेश शर्मा, भरत निषाद, वीर सिंह, जितेन्द्र सिंह, गंगासागर गिरि, रामकुमार मिश्रा, ज्योति सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहे।







Comments are closed.