ग्रामीणो ने बैरिकेडिंग तोड़कर भारी पुलिस बल तैनात होने के बाबजूद भी प्राधिकरण के गेट पर लगाया ताला
LOKESH GOSWAMI
जिला गौतमबुद्धनगर में पंचायत चुनाव न करने के विरोध में आज अखिल भारतीय गुर्जर परिषद और पंचायत बचाओ समिति व ग्रामीणो ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर प्रदर्शन करने के बाद बैरिकेडिंग तोड़कर भारी पुलिस बल तैनात होने के बाबजूद भी प्राधिकरण के गेट पर लगाया ताला। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पंचायत चुनाव बहाल नहीं किये गये तो आंदोलन जारी रहेगा। प्राधिकरण कार्यालय पर हुए एक्रत्रित ग्रामीणों को संबोधित करते अखिल भारतीय गुर्जर परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र भाटी ने कहा कि एक साजिश के तहत सपा सरकार ने जिले में पंचायत चुनाव न कराने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। ग्रामीणो ने घंटो नारेबाजी की । और रविन्द्र भाटी ने कहा सड़क और नालियों से हमारा विकास नहीं हो सकता , ये तो अंग्रेजों ने भी बनाया था। लेकिन हमारी स्वाधीनता और वोट डालने के संवैधानिक अधिकार से हमें वंचित नहीं किया जा सकता। है। प्राधिकरण औद्योगिक होने के बावजूद क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से कोई बड़ा उद्द्योग नहीं लगाया है।। इस अवसर पर लाला भाटी,सुखवीर आर्य,रुपेश वर्मा, कैप्टन अर्जुन सिंह, बबली भाटी, अवनीश कसाना,जतन भाटी, रकम सिंह भाटी,,विपिन खारी, , तेज़प्रकाश गुर्जर,अन्नू बीडीसी,राजू बीडीसी, प्रदीप भाटी, मेजर किरण पाल, विकास नागर, मौजूद रहे






Comments are closed.