Nepal Hindu Rashtra Punarshthapana Manch demands treat Nepal as India’s own part .
video [youtube http://www.youtube.com/watch?v=nwq7BjGzy3E&w=420&h=315]
“नेपाल हिन्दू राष्ट्र पुनर स्थापना मंच” ने एक स्वर में आज नेपाल में लागू किये गए नए संविधान को पूरी तरह ख़ारिज कर दिया.नई दिल्ली के प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता में इस संगठन से जुड़े नेताओ ने अपने अपने विचार इस मुद्दे पर रखे साथ ही नेपाल हिन्दू राष्ट्र पुनर्स्थापना मंच का गठन कर इसकी घोषणा भी की गयी.इस मंच में नेपाली समुदाय की लगभग 87 संस्थाए एक साथ मिलकर आंदोलन को चलाएंगी.आज इस मंच ने नेपाल सरकार को साफ शब्दों में चेतावनी दी की उन्हें किसी भी कीमत पर ये नया संविधान मंजूर नही है.इसकी वजह है की इस संविधान में वंहा के 94 प्रतिशत हिन्दूओ को अपेक्षित रखकर उसका निर्माण किया गया है.न तो नेपाल को एक हिन्दू राष्ट्र का दर्ज दिया गया है और न ही देश के निर्माण के लिए कोई कदम ठीक से उठाये गए है आज इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संगठन के संयोजक और अध्यक्ष बिष्णु प्रसाद बराल ने कहा की वो नेपाल सरकार से मांग करते है की इस संविधान को ख़त्म करके नया संविधान तैयार किया करे जिसमे देश को हिन्दू राष्ट्र तो घोषित किया ही जाना चाहिए बल्कि नए संविधान में युवाओ को रोजगार,शिक्षा की बात का विशेष ध्यान रखते हुए इस तरह बनाया जाना चाहिए की भविष्य में कोई परेशानी न हो.उन्होंने कहा की नए संविधान में अंतर्राष्ट्रीय सीमा विवाद के हल के लिए भी कोई प्रावधान नही है साथ ही विदेशी देशो के साथ होने वाली संधियों पर भी ठीक से समाधान नही खोजे गए है.आज नेपाल में बेरोजगारी और अशिक्षा का माहौल बना हुआ है जिसे ठीक करना बहुत जरुरी है लेकिन इस संविधान में सरकार ने इन समस्याओ से निपटने के लिए कोई कदम नही उठाये.94 प्रतिशत हिन्दुओ को नजरअंदाज करके सरकार ने ठीक नही किया हम सरकार को चेतावनी देते है की सरकार तुरंत हमारी मांगे माने नही तो हम लोग किसी भी हद तक इस आंदोलन को लेकर जाने के लिए तैयार है.
संस्था के अन्य सदस्य कृष्णा प्रसाद ने कहा की नेपाल का कोई भी नागरिक इस संविधान को स्वीकार नहीं करेगा और जब तक इसे वापिस नही लिया जाता है तब तक हम लोग सरकार के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे.नए संविधान में वंहा के हिन्दुओ को अपेक्षित किया गया है और साथ ही युवाओ के लिए भी कोई ठोस रोजगार परक नीति नही बनायीं गयी है इसिलए हम लोग अब चुप नही बैठेंगे.नए संविधान से देश में आंतरिक कलह का जो माहौल खड़ा हुआ है वो नेपाल के लिए एक बड़ा खतरा है हम लोग भारत सरकार से मांग करते है की वो इस मुद्दे पर हमारे साथ दे और नेपाल को हिन्दू राष्ट्र बनाने में एक अहम भूमिका निभाए.
Comments are closed.