आई. टी. एस. इंजीनियरिंग काॅलेज ग्रेटर नौएडा में इण्टरमीडिएट स्तर के विद्यार्थियों के बीच क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन
LOKESH GOSWAMI
’’आई. टी. एस. इंजीनियरिंग काॅलेज ग्रेटर नौएडा में इण्टरमीडिएट स्तर के विद्यार्थियों के बीच क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन‘‘‘‘संस्थान में आयोजित क्वीज प्रतियोगिता में दिल्ली एन.सी.आर के 140 से अधिक विद्यालयों के छात्रों ने लिया भाग‘‘‘‘हमारे देश के युवाओं में अपार प्रतिभायें है सही समय पर इन युवाओं की प्रतिभा को पहचान न पाने के कारण हम लोग उनका सही उपयोग नही कर पाते है।‘‘ यह उदाहरण आई.टी.एस इंजीनियरिंग कालेज के ग्रेटर नौएडा के निदेशक डा. विनीत कंसल ने संस्थान में आयोजित क्वीज प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागी छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए व्यक्त किये।दिनांक 29 अक्टूबर 2015 को संस्थान में आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आई.आई.टी. दिल्ली के प्रो. हरीश चैधरी और आई.टी.एस द एजूकेशन ग्रुप के अध्यक्ष डा0 आर. पी. चड्ढा एवं उपाध्यक्ष श्री सोहेल चड़ढा, ने सरस्वती वन्दना के बीच दीप प्रज्वलित करते हुए किया। इस अवसर पर आई.टी.एस इंजिनियरिंग काॅलेज, ग्रेटर नोएडा, के निदेशक डा. विनीत कंसल एवं संस्थान के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय योगा चैम्पियन और आई.टी.एस मुरादनगर की छात्रा सुश्री अदिति निगम ने विद्यार्थियों को योगा सिखाते हुए यह बताया कि योग से हम अपने शरीर को कैसे स्वस्थ रखते हुए दिमाग को आधुनिक तनाव से मुक्ति दिलाते हुए अपने निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते है।क्वीज के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए डा. कंसल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में दिल्ली, नोएडा, खुर्जा, बुलंदशहर, दादरी, सिकन्दराबाद, कासना, ग्रेटर नोएडा, आदि क्षेत्रों के 140 से अधिक विद्यालयों के 11वीं एवं 12वीं के छात्रों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का प्रथम भाग जुलाई-सितम्बर 2015 के बीच आयोजित किया गया था। प्रतियोगिता सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी तर्कज्ञान, खेल, रंगोली, कला आदि विषयों पर आधारित थी। प्रथम दौर के प्रतिस्पर्धा को पार करने वाली टीमों के बीच आयोजित यह द्वितीय दोर की प्रतियोगिता थी। कुल 140 से ज्यादा टीमों में से लिखित परीक्षा के बाद 18 टीमे सेमीफाइनल में पहुची।क्वीज विज 2015 प्रतियोगिता का प्रस्तुतिकरण श्री कुनाल सावरकर (पूर्व कन्टैन्ट डव्लेपर, के.बी.सी.) व उनकी टीम के द्वारा बड़े ही रोचक ढंग से किया गया। इन टीमों मे काफी कडी प्रतिस्पर्धा के बीच प्रथम स्थान, राष्ट्रीय प्रतिभा विकास विद्यालय नई दिल्ली, द्वितीय स्थान दिल्ली पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा, तृतीय स्थान द फ्रैंक एनथाॅनी पब्लिक स्कूल नई दिल्ली, पर रही विजेता टीमों को प्रशास्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह के साथ-साथ प्रथम पुरस्कार रू 21000, द्वितीय पुरस्कार रू 15000 एवं तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को रू 9000 का पुरस्कार प्रदान किया गया। फाइनल राउंड में पहुँचने वाली शेष तीन टीमें – समरविले स्कूल ग्रेटर नोएडा, ए.पी.जे. पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा एवं फादर एग्नल स्कूल ग्रेटर नोएडा थीं, इन सबको छः छः (रू 6000)-ः हजार रूपये का पुरस्कार प्रदान करते हुए प्रो. के के अग्रवाल, भूतपूर्व संस्थापक एवं उप कुलपति, इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय दिल्ली, ने छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अपने अन्दर छिपी हुई प्रतिभाओं को कभी छिपाकर नही रखना चाहिए बल्कि उसके लिए उचित मंच का प्रयोग कर उसको लोगों के सामने लाना चाहिए।इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए उन्होंने प्रतियोगिता की आयोजक डा. रश्मि गुप्ता एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी।
Comments are closed.