कौशल्या वर्ल्ड स्कूल में नेशनल ज्योग्रेफिकल चैनल की कार्यशाला का आयोजन

LOKESH GOSWAMI 000

0

कौशल्या वर्ल्ड  स्कूल में  नेशनल ज्योग्रेफिकल चैनल की कार्यशाला का आयोजन कौशल्या वल्र्ड स्कूल में नेशनल ज्योग्रेफिकल चैनल की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका संचालन नेशनल ज्योग्रेफिकलचैनल के कंन्सल्टेंट श्री समीर अरोडा तथा नुपुर महाजन ने  किया तथा कौशल्या परिवार की ओर  से इस कार्यशाला का संपादन श्रीमती पूजा सिंह तथा सुश्री साहिबा बत्रा ने  किया ।
कार्यशाला का प्रारंभ करते हुए कौशल्या वल्र्ड स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती मुक्ता मिश्रा ने छात्रो को  संबोधित करते  हुए उन्हें  नेशनल ज्योग्रेफिकल चैनल की उपयोगिता से अवगत कराया तथा कार्यशाला का भरपूर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया उन्होंने कहा कि आप सब कक्षा शिक्षण से हटकर कुछ नया सीखने जा जा रहे है जो  आपके लिए नया एव  मनोरंजक अनुभव होगा। यह कार्यशाला विश्व में सर्वप्रथम कौशल्या वल्र्ड स्कूल में  आयोजित की गई यह विद्यालय के लिए अत्याधिक गर्व एवं प्रसन्नता का विषय है । कार्यशाला का शीर्षक था अनलाॅक आवर । यह कार्यशाला दो भागो में विभाजित की गई थी जिसके प्रथम चरण का शीर्षक था विश्व के  विभिन्नं क्षेत्रों एव  लोगो में सम्बन्ध । तथा दूसरे चरण का जिसका शीर्षक था मेगा प्रोजैक्ट।इस कार्यशाला को आगे   बढाते हुए श्री समीर अरोडा तथा नुपुर महाजन ने  छात्रों को तत्काल अनेक जानकारियां दी । विश्व स्तरीय सम्बन्ध  बढानें के लिए हमें एक दूसरे को  जानना बहुत आवश्यक है  इसके लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण है  यात्रा करना क्योकि  यात्रा करना एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा हम विभिन्न देशो  के रीतिरिवाजो ,भाषाओ ,वेषभूषायो  एवं संस्कृतियोको  जानने में सक्षम होते है । इन सबको  जानने के  लिए तकनीक का प्रयोग एक प्रभावी माध्यम है  जैसे नेशनल ज्योग्रेफिकल  चैनल। इस चैनल के अंतरर्गत विभिन्न देशो  की संस्कृति एवं सभ्यता का संपूर्ण एवं प्रभावी चित्रण किया जाताहै ।दूसरे चरण में छात्राओ को अपनी महत्वाकाक्षा के स्तर को  बढाने ऊँचे  सपने देखने  तथा उनके सपनो को साकार करने के लिए  कठिन परिश्रम तथा बाधाओं को पार करके लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा दी गई। कार्यशाला में नैनो का एवं फरारी कार की जरूरत, बनाने का सपना बनाने के क्षेत्र में  आने वाली बाधाएं एवं लक्ष्य की प्राप्ति को  दिखाया गया। इस दौरान कौशल्या वल्र्ड स्कूल की छठी कक्षा के छात्र अर्शिल ने अपने सपने को साकार करने हेतु प्रश्न पूछा जिसका उत्तर देते हुए  श्री समीर अरोडा ने  कहा कि सपने साकार करने के लिए सबसे अधिक आवश्यकता होती है  आत्म विश्वास की ।क्योकि आत्म विश्वास के बिना हम कभी भी अपने सपनो को  साकार नही  कर सकते । इस कार्यशाला में  छा त्रो में आत्मविश्वास की वृद्धि के साथ-साथ रचनात्मकता ,कल्पनाशीलता,वैचारिक अभिव्यक्ति की क्षमता जैसे जीवन कौशल का विकास हुए । छात्रों के विचारो को  नई दिशा मिली तथा उनके सपनो को नई उडान एवं नए परवाज मिले। इस कार्यशाला में शिक्षण को सहज रूप् में उपलब्ध कराने के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला गया। कार्यशाला के समापन में कौशल्या वल्र्ड स्कूल की चेयरपरसन श्रीमती कुशल सिंह ने नेशनल ज्योग्रैफिकल चैनल को धन्यवाद दिया तथा उनका आभार व्यक्त करते हुए आशा जताई कि इस प्रकार की कार्यशालाएं भविष्य में भी आयोजित होती रहेगी  तथा कौशल्या वल्र्ड स्कूल लाभान्वित होता रहेगा ।

Comments are closed.