गलगोटिया यूनिवर्सिटी में रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा आज रक्त दान शिविर का आयोजन

LOKESH GOSWAMI111 113

 

गलगोटिया यूनिवर्सिटी में  आज रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्धारा आज रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे गलगोटिया यूनिवर्सिटी के छात्र -छात्राओ ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया ।मिली जानकारी के अनूसार रोटरी क्लब के मिडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया कि रक्त दान शिविर में कुल 350 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ 100 से ज्यादा छात्रो में हिमोगलोबिन कम होने की वजह से छात्र रक्त दान नही कर सके । रक्त दान शिविर में छात्र व छात्राओ ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया  रक्त दान करने के लिए छात्राओ में काफी उत्साह  दिखा कर रक्त दान करने के लिए आज  सुबह 10 बजे से ही काफी लम्बी लाईन में लग कर रक्तदान किया । वैसे तो रोटरी क्लब ब्लड बैंक ने 20 बैड की व्यवस्था की हुई थी लेकिन फिर भी छात्रो की काफी लम्बी लाइन लग गयी रोटरी  क्लब समय समय पर रक्त दान करने के लिए  लोगो को जागरूक करता रहता है रक्त दान महा दान ।आज इस का उधारण गलगोटिया यूनिवर्सिटी में देखने को मिला ।इस कार्य में रोटरी क्लब के अध्यक्ष राकेश सिंघल महाचिव प्रिती अग्रवाल मिडिया प्रभारी विनोद कसाना सौरव बंसल मोनू गुप्ता अशोक अग्रवाल विनय गुप्ता मुकुल गोयल डा. के के शर्मा कपिल गुप्ता प्रवीन गर्ग महिपाल चैयरमेन आदि रोटेरियन ने सहयोग किया ।

Comments are closed.