सेंट जोसेफ स्कूल के नो खिलाडी अहमदावाद में होने बाली ASISC राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए रवाना
LOKESH GOSWAMI
सेंट जोसेफ स्कूल ग्रेटर नॉएडा के नो खिलाडी अहमदावाद में होने बाली ASISC राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आज रवाना हुए है इन छात्रों में जूनियर व् सीनियर वर्ग के खिलाडी भाग लेंगे जिसमे पाँच छात्राएं व् चार छात्र सम्मलित है। इन खिलाड़ियों को अगस्त महीने में गाज़ियाबाद के सेंट पाल स्कूल में आयोजित जोनल बास्केट बाल प्रतियोगिता एवं सितम्बर महीने में मेरठ के सेंट मेरी अकादमी में राज्य स्तर पर वेहतऱीन प्रदर्शन किया था। तथा स्वर्ण व रजत पदक प्राप्त किये थे। इन खिलाड़ियों का विवरण इस प्रकार से है।
जूनियर छात्राएं जूनियर छात्र
तान्या त्रिपाठी कक्षा 10 गौरव कक्षा 9
आँचल चौधरी कक्षा 8 हर्षित सोनी कक्षा 8
भाबना भाटी कक्षा 8 तन्मय त्रिपाठी कक्षा 8
पूजा कुमारी कक्षा 10 सीनियर छात्र
कृति शुक्ला कक्षा 9 शिवम कुमार यादव कक्षा 11
इन खिलाड़ियों में जूनियर वर्ग के छात्र -छात्राओ ने राज्य स्तर पर रजत पदक हासिल किये थे। तथा शिवम कुमार यादव ने स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा कर लिया था। आज इन खिलाड़ियों के विदाई समारोह पर सेंट जोसेफ स्कूल के प्रधानाचार्य ने सभी खिलाड़ियों व साथ जाने बाले कोच मनीष त्रिपाठी व एकता खन्ना को प्रोत्साहित किया तथा विदाई समारोह में विश्वास जताया कि ये खिलाडी राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर अपना व अपने क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे
Comments are closed.