कौशल्या वल्र्ड स्कूल में दीपावली पूजन का आयोजन

LOKESH GOSWAMI

 कौशल्या वल्र्ड स्कूल में छात्रों ने दीपावली का पूजन स्कूल  की चेयरपरसन श्रीमती कुशल सिंह,डायरेक्टर श्रीमती मुक्ता मिश्रा एवं  समस्त कौशल्या परिवार के  साथ मिलकर किया।शिक्षिकाओं ने छात्रों की जिज्ञासा को शान्त करते हुए उन्हें बताया कि यह पूजा क्यों की जाती है ।उन्होंने छात्रो  को श्री राम चंद्र के  वन गमन तथा वन से लौटने  की पूरी कहानी बताते हुए कहा कि उनके  वापस लौटने  की खुशी में यह त्योहार मनाया जाता है तथा उन्होंने छात्रों से खील बताशों के  द्वारा लक्ष्मी गणेश  का पूजन करवाया जिसे छात्रो  ने बडे उल्लास के साथ किया। इस तरह के आयोजन के माध्यम से छात्र अपनी सस्कृति के  करीब जाते है तथा अपने त्योहारो  को गहराई से समझते है। यह सस्कृति आदान प्रदान का बहुत ही सशक्त माध्यम होता है । बाल मन पर अंकित इस तरह की सस्कृति गतिविधियो  जीवन भर अपनी अमिट छाप छोडती है।पूजा अर्चना के  बाद विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती मुक्ता मिश्रा ने छात्रों एव शिक्षिकाओं को दीपावली की बधाई देते हुए उनके  समृद्ध जीवन की कामना की। उन्होंने  छात्रों को संदेश दिया कि वे प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाएं।
विद्यालय की चेयरपरसन श्रीमती कुशल सिंह ने दीपावली की बधाई देते हुए उपहार भेट किए।

Comments are closed.