सेंट जोसेफ स्कूल के खिलाड़ियों ने अहमदाबाद में 19 वी ए एस आई एस सी राष्ट्रीय एथलेटिक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक रजत पदक कांस्य पदको पर किया अपना कब्ज़ा

LOKESH GOSWAMI सेंट जोसेफ ग्रेटर नॉएडा में दिपावली के अवकाश से पूर्व विधार्थियो ने अनेको रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये एवं दिपावली की महिमा व् जीवन में इसके महत्वो पर प्रकाश डाला। साथ ही 19 वी ए एस आई एस सी राष्ट्रीय एथलेटिक प्रतियोगिता 2015 में अपना अपने स्कूल के क्षेत्र का नाम रोशन करने बाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन गुजरात के अहमदाबाद में 1 से 6 नवम्बर तक हुआ था जिसमे देश के सभी राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिसमे सेंट जोसेफ स्कूल ग्रेटर नॉएडा के 22 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमे उत्तर प्रदेश राज्य कि खेल प्रतियोगिता को प्रस्तुत कर रहे थे। जिसमे सेंट जोसेफ ग्रेटर नॉएडा के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक रजत पदक कांस्य पदको पर अपना कब्ज़ा किया था। इस अवसर  पर स्कूल के प्रधानाचार्य फादर मैथ्यू कुंबलुमुटिक ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

Comments are closed.