सावित्री बाई फूले बालिका इंटर कालेज में राष्ट्रीय एनसीसी दिवस बड़े धूमधाम से मनाया
आज सावित्री बाई फूले बालिका इंटर कालेज में राष्ट्रीय एनसीसी दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर 31 यूपी गर्ल्स बटालियन के कर्नल अनुपम जैन मुख्य अतिथि थे इस अवसर पर विद्यालय की 181 केडेर्ट्स ने मार्च पास्ट करते हुए एकता अनुशासन व देश भक्ति का परिचय दिया। इसके अतिरिक्त कैडेर्ट्स ने अत्यंत मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शको का मन मोह लिया सभी ने देश भक्ति का पालन करते हुए। अपने कर्तव्य पथ पर बढ़ने की प्रेरणा ली आरडीसी 2016 में चयनित विद्यालय की कैडेर्ट्स के नाम इस प्रकार है
सीनियर वर्ग – युथ एक्सचेंज प्रोग्राम जूनियर वर्ग -रिपब्लिक डे परेड
1 . शालिनी 1 . वंशिका
2 . राशि केन 2 . शीतल गौतम
3 . ज्योति वर्मा
इसके अतिरिक्त एनसीसी राष्ट्रीय खेलो में भागीदारी करने बाली कैडेर्ट्स
1 हिमांशी नागर
2 निधि शर्मा
3 प्रिया नागर (एथलेटिक्स )
4 ग्रेली नागर
5 रिया
6 अंशु भाटी (खो -खो )
मुख्य अतिथि ने कैडेर्ट्स को संवोधित करते हुए उनके अनुशासन व मार्च पास्ट की प्रशंसा की तथा आरडीसी में चयनित कैडेर्ट्स को हार्दिक बधाई देते हुए कैडेर्ट्स को जीवन में अपने देश हित को सर्वोपरि रखने हेतु प्रेरित किया। इस मोके पर सावित्री बाई फूले बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्य रिमा डे ने कैडेर्ट्स की सराहना करते हुए एनसीसी के नियमो को अपने जीवन में साकार करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर कैप्टन सुदेश पराशर ,व् स्टॉफ के समस्थ छात्र-छात्राएं उपस्थित थे



Comments are closed.