एक्टिव सिटीजन टीम की मदद से मिला ऑटो में छूटा हुआ इंजीनियरिंग की छात्रा का मोबाईल
GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI आज आटो में मोबाइल भूलने वाली इंजीनियरिंग की एक छात्रा का मोबाइल ऑटो में रह गया था। छात्रा परेशान होकर ग्रेटर शहर की एक्टिव सिटीजन टीम के पास पहुंची। छात्रा ने बैठने से पहले आटो का कोड देख लिया था। एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्य हरेंद्र भाटी ने बताया कि मूल रूप से वाराणसी की रहने वाली छात्रा शिवांगीसिंह नॉलेज पार्क के जीएल बजाज कॉलेज से बीटेक कर रही हैं। फोर्थ इयर की छात्रा शिवांगी आज अपने निजी काम से जगतफार्म गई थी। जगत फार्म से अपने घर सेक्टर पाई के लिए आटो किया था। आटो से उतरते समय शिवांगी अपना स्मार्ट फोन आटो में ही भूल गई। यह बात उसको छात्रावास के अंदर जाने के बाद याद आई। तुरंत छात्रा ने जगतफार्म आटो स्टैंड पर जाकर आटो चालकों से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि आपका मोबाइल एक्टिव सिटीजन टीम दिला सकती है। आटो पर कोड टीम के द्वारा अंकित किए गए हैं। इसके बाद छात्रा शिवांगी टीम ने आटो चालक से संपर्क कर छात्रा का मोबाइल आटो चालक से वापस कराया। मोबाइल मिलने के बाद छात्रा ने आटो चालक और एक्टिव सिटीजन टीम का शुक्रिया अदा किया है। छात्रा ने कहा है कि सभी आटो पर कोड पड़ने चाहिए। जिससे कि खोया हुआ सामान वापस मिल सके।
Comments are closed.