दूसरे दिन भी रणजी मैच का रोमांचक मुकाबला

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI  37दूसरे दिन ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में चल रहे यूपी व वडोदरा के बीच रणजी मैच में वडोदरा की टीम लंच के पहले 114वें ओवर में आल आउट हो गई।32 वडोदरा ने 321 रनों का लक्ष्य बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी की टीम ने लंच के पहले सात ओवर के खेल में अमित मिश्रा के रूप में अपना पहला विकेट नौ रन के स्कोर पर गवा  दिया। लंच के बाद यूपी के खिलाड़ियों ने खुल कर खेलना शुरू किया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक यूपी ने पांच विकेट के नुकसान पर 48 ओवर में 134 रन बना लिए। दूसरे दिन आइपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला भी मैच देखने पहुंचे।13 स्टेडियम में दर्शकों का आना शुरू हो गया। सुबह नौ बजे मैच शुरू हुआ। यूपी के कप्तान सुरेश रैना ने गेंदबाजी की कमान सँभालते हुए । अपने पहले ओवर की चौथी गेंद पर अंबाती रायडू को आउट कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद पतझड़ की तरह वडोदरा की टीम 321 रन के स्कोर पर धराशायी हो गई। जवाब में यूपी के तरफ से ओपनिंग  करने आए अमित मिश्रा चौथे ओवर में मुनाफ पटेल की पांचवें गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। इस समय यूपी का स्कोर महज नौ रन ही था। दूसरा विकेट हिमांशु अनसोरा के रूप में 26 रन के स्कोर पर चौदहवें ओवर की दूसरी गेंद पर गिरा। यूपी टीम ने 21.1 ओवर में 50 रन पूरे कर लिए। ड्रिक  के बाद तीसरा विकेट 27.3 ओवर में 68 रन पर अल्मास शौकत के रूप में गिरा। शौकत ने 11 रन बनाए। 29.5 ओवर में चौथा विकेट सुरेश रैना का गिरा।28 युसुफ पठान ने उन्हें पांच रन के निजी स्कोर पर आउट कर पवेलियन भेज दिया। रैना के आउट होते ही दर्शकों में मायूसी छा गई। पांचवां विकेट 47वें ओवर में133 रन के स्कोर पर आकाशदीप के रूप में गिरा। वे 20 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। यूपी की लड़खड़ाती पारी को उमंश शर्मा ने संभाला। दूसरे दिन के खेल खत्म होने तक उमंग शर्मा 153 गेंद में 74 रन व इकलव्य द्विवेदी एक गेंद खेल कर पिच पर थे। यूपी को बराबरी के लिए अभी 187 रनों की आवश्यकता है।

Comments are closed.