आईआईएमटी के बीएड विभाग में स्काउट गाइड कैंप का समापन

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI  iiiimt

ग्रेनो स्थित आईआईएमटी काॅलेज के बीएड विभाग में 5 दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का समापन किया गया। पाँचवें दिन स्काउट गाइड शिविर में छात्रों ने टेन्ट निर्माण का कार्य किया उन्होनें भारत के विभिन्न राज्यों में अलग-अलग राज्य का चयन कर वहां की पाराम्परिक वेषभूषा धारण की व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। छात्रों ने खुद से तंबु निर्माण कर अलग-अलग राज्यों के अनुसार उन्हें सजाने के साथ-साथ वहां की वेषभूषा पहनी। इस शिविर में छात्रों ने मुख्य रूप से पंजाब, राजस्थान, गुजरात, केरल व कश्मीर राज्य का चयन किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला स्काउट कमिष्नर श्री शिवकुमार थे। शेफाली मेम ने छात्रों से टेन्ट लगवाया व टेन्ट से लाभ भी बताया। बी.एड. विभाग की प्राचार्या डाॅ सीमा शर्मा ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद दिया। इस अवसर पर डाॅ चन्द्रषेखर यादव, श्री ब्रह्मप्रकाश , श्री केसर सिंह, श्रीमती शालीनी जौहर आदि शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

 

Comments are closed.