नॉलेज पार्क में ऑटो के पलटने से ऑटो चालक की मौत
GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI ग्रेटर नॉएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में बीती रात ऑटो के पलटने से ऑटो चालक की मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात कासना का रहने वाला ऑटो चालक संतोष नॉलेज पार्क में सवारी छोड़कर खाली ऑटो लेकर वापस जा रहा था। आईटीएस कॉलेज के पास ऑटो पलट गया। ऑटो के नीचे संतोष दब गया। राहगीरों ने संतोष को ऑटो के नीचे से बाहर निकाल कर शारदा अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Comments are closed.