तुगलपुर में डम्पर पलटने से मजदूर की मौत
GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI

आज शुबह 4:30 बजे ग्रेटर नोएडा के नाँलेज पार्क थाना क्षेत्र के तुगलपुर गाँव में अलीगढ़ के कुंबरनगर कालोनी थाना गाँधी पार्क निवासी रामेश्वर की डम्पर के नीचे दबने से मौत हो गयी। रामेश्वर उस समय वहां नहाने गया मिली जानकारी के अनुसार मृतक रामेश्वर 32 वर्षीय तुगलपुर में मजदूरी का कार्य करता था। और उसके 2 बेटी 1 बेटा हे। बड़ा बेटा 9 वर्ष का एक बेटी 7 वर्ष दूसरी बेटी 4 बर्ष की है। जिनका पालन पोषण करने के लिए अलीगढ से ग्रेटर नॉएडा में मजदूरी करता था। मृतक रामेश्वर सुबह हैडपम्प से पानी भरने आया था। वही बिल्डिंग मैटेरियल खाली कर रहा डम्पर अचानक रोड धसने से पलट गया। जिसके कारण रामेश्वर की मौत हो गई।इधर हादसे के बाद डम्पर चालक और मालिक फरार बताये जा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है