फ्रेंडली मैच में ऑक्सफोर्ड क्रिकेट अकैडमी टीम की जीत
Saurabh Shrivastava Tennews
ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में ऑक्सफोर्ड क्रिकेट अकैडमी और दिल्ली स्कॉटिश क्रिकेट अकैडमी की टीम के बीच में फ्रेंडली मैच खेला गया। ऑक्सफोर्ड ने दिल्ली स्कॉटिश की टीम को 16 रन से हराया।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए ऑक्सफोर्ड की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 117 रन बनाए। ऑक्सफोर्ड की तरफ से गौरव भाटी ने 10 गेंदों में 5 चौके की मदद से 24 व रोनित श्रीवास्तव ने 13 गेंदों में 4 चौके की मदद से 17 रन बनाए। दिल्ली स्कॉटिश टीम के आर्य चौधरी ने 4 ओवर में 14 रन देकर 2, प्रजनय त्यागी व विशाल यादव ने एक-एक विकेट हासिल किया है।117 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली स्कॉटिश की टीम 19 ओवर में 101 रन पर ऑल आउट हो गई। दिल्ली स्कॉटिश की तरफ से विशाल यादव ने 10 गेंदों में 3 चौके की मदद से 17 व जोंटी सिंह ने 6 गेंदों में 2 चौके व 2 छक्के की मदद से 21 रन बनाए। ऑक्सफोर्ड टीम के ऐलन भाटी ने 4 ओवर में 16 रन देकर 3 व मनीष भाटी ने 4 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट हासिल किए है। ऑक्सफोर्ड की तरफ से 24 रन की पारी व 2 विकेट हासिल करने वाले गौरव भाटी मैन ऑफ दा मैच चुने गए।

