महारानी अहिल्या वाई होल्कर की जयंती पर वघेल समाज ने कक्षा 10 वी में अब्बल आने बाले छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMIदेवी अहिल्याबाई होल्कर की 291वीं जयंती सेक्टर गामा-एक के बारातघर में बड़े ही धूमधाम से मनायी गयी, इस अवसर पर 10वीं और 12वीं में उत्तीर्ण होने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दिनेश मोहनिया विधायक आप पार्टी, पूर्व राज्यमंत्री अजीत पाल, धनगर एडवोकेट, ब्रह्मप्रकाश पाल भाजपा नेता, विशिष्ठ शिक्षाविद प्रवीण पचौरी व डॉ. अवधेश पाल, महेनद्र पाल, अध्यक्ष,पाल-बघेल समाज समिति। इस अवसर पर दिनेश मोहनिया ने समाज की एकता की बात की, अजीत पाल ने धनगर समाज के विकास करने वाले राजनैतिक दल का साथ देने की बात की। इस अवसर पर ब्रह्मप्रकाश ने युवाओं को उत्साहित करते हुए कहा कि युवा ही देश के भविष्य हैं उनके बिना देश का विकास असम्भव है उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में समाज के सात युवा पीसीएस में चयनित और 29 सीपीएमटी में चयनित हुए है। समाज के लोग शिक्षा के क्षेत्र लगातार प्रगति कर रहे हैं। पुरस्कार पाने वाले बच्चों ने अपनी सफलता के बारे में भी बताया

Leave A Reply

Your email address will not be published.