गौतम बुद्ध नगर के कलेक्ट्रट में बीकेयू (भानु) 25 जून को करेगी महापंचायत

Galgotias Ad

Saurabh Shrivastava Tennews
ग्रेटर नॉएडा के चूहड़पुर में बीकेयू (भानु) के कार्यकर्ताओ ने बैठक कर 25 जून को सुबह 10 बजे जिला कलेक्ट्रेट में महापंचायत करना सुनिश्चित किया
बैठक का आयोजन यूनियन ग्रेटर नॉएडा के उपाध्यक्ष राजवीर सिंह के आवास पर हुई |
उपाध्यक्ष ने बताया की महापंचायत में जिले के हजारो किसान 25 जून को कलेक्ट्रेट पहुँच कर महापंचायत को सफल बनायंगे | उन्हों ने बताया की महापंचायत में
शासन व प्रशासन के सामने जिले भर की समस्याओं को रखा जायगा | जिले में किसानो पर आयकर, यमुना के किसानो को 64.7 प्रतिशत मुआबजा, 10 प्रतिशत भूखंड, बिजली की समस्या,
लूटपाट, हत्या, रजवाहो में पानी, शिक्षा निति और तालाब की भूमि पर अवध कब्ज़ा आदि समस्याओ पर प्रशासन से निस्तारण की मांग रखी जायगी | अन्यथा यूनियन के कार्यकर्ता
धरना प्रदर्शन करने के लिय बाध्य होना पड़ेगा | बैठक संगठन के पदाधिकारी अजबसिंह कसाना, राजवीर सिंह कसाना, विजय नागर, रवीन्द्र चौधरी और सरदार सिंह आदि उपस्थित थे |

Leave A Reply

Your email address will not be published.