एलजी कर्मचारियो का दूसरे दिन भी जारी रहा प्रदर्शन

6b2c4a0f-63c1-434a-aa1c-02466ccb1554

Saurabh Shrivastava – Tennews
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में स्थित एलजी कंपनी के कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी अपने साथ काम करने वाले 11 कर्मचारियों को वापस नोकरी में रखने, वेतन बढ़ाने की मांग व अन्य कई मांगो को लेकर एलजी कंपनी के सामने प्रदर्शन किया। एलजी कंपनी में सुबह डयूटी पर पहुंचे कर्मचारियों को अंदर नहीं जाने दिया और जब कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो कंपनी के अधिकारियो ने पुलिस बल बुला लिया और कर्मचारियों को अंदर नहीं जाने दिया वहीँ कर्मचारियो का आरोप लगाया है की कंपनी ने उनके साथी कर्मचारियो को अंदर बंधक बनाया हुआ है जिसकी वजह से बंधक बने कर्मचारियों में से 2 महिलाओ की तबियत बिगड़ गई और जिन्हें नजदीक के निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है एलजी कंपनी में कर्मचारियों ने कंपनी के द्वारा शोषण के खिलाफ नारेबाजी कर अपना गुस्सा जाहिर किया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.