एलजी कंपनी के कर्मचारियों ने पांचवे दिन भी जारी रहा प्रदर्शन
Saurabh Shrivastava Tennews
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में स्थित एलजी कंपनी के कर्मचारियों ने पांचवे दिन भी अपने साथ काम करने वाले 11 कर्मचारियों के ट्रांसफर रद्द करने, वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर एलजी कंपनी के सामने प्रदर्शन जारी है । प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों के लिय कंपनी की तरफ से कोई राहत नहीं दी जा रही है। एलजी कर्मचारियों के समर्थन में किसान कामगार मोर्चा के सदस्य कल डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों की तबियत दिन प्रतिदिन बिगडती जा रही है प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है की जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जायंगी तब तक हम प्रदर्शन नहीं बंद करेंगे |
