एक सितंबर से शुरू होगी गौतमबुद्धनगर क्रिकेट लीग, लीग में ग्रेनो की पांच टीमों का होगा मुकावला

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI 

वाईएमसीए क्लब में प्रेस काॅन्फ्रैंस  में बताया की ग्रेटर नोएडा की गौतमबद्धु यूनिवर्सिटी के क्रिकेट ग्राउंड पर एक सितंबर से गौतमबुद्धनगर क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। गौतमबुद्ध क्रिकेट लीग के चेयरमैन कैलाश भाटी ने रविवार को वाईएमसीए क्लब में प्रेस काॅन्फ्रैंस कर इसकी जानकारी दी। टूर्नामेंट के सभी मैच 50-50 ओवर के होंगे। इस टूर्नामेंट में पांच टीमें हिस्सा ले रही है। जिनकी फ्रेंचाइजी बेची जा चुकी है। टीम में प्लेयर्स के सिलेक्शन के लिए 4 अगस्त को आॅक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल में ट्रायल कैंप का आयोजन किया जाएगा।गौतमबुद्धनगर क्रिकेट लीग के प्रेसीडेंट देवेद्र नागर ने बताया कि  आईपीएल की तर्ज पर हो रहे लीग में पहली बार पिंक बॉल से अंडर-14 गौतमबुद्धनगर क्रिकेट लीग का आयोजन हो रहा है। लीग का शुभारंभ जीबीयू के क्रिकेट ग्राउंड पर एक सितंबर को होगा। फाइनल मैच 2 अक्टूबर को जीबीयू के ग्राउंड पर खेला जाएगा। लीग में 5 टीम हिस्सा ले रही है। इनमें दादरी दंबंग, बिसरख रॉयल्स, द्रोण दनकौर, नोएडा ग्रीन और ग्रेनो ग्लोबल्स शामिल है। उन्होंने बताया कि इन सभी टीमों की फ्रेंचाइजी दी जा चुकी है। लीग में एक टीम को 8 मैच खेलने को मिलेंगे। लीग के मैच ग्रेनो वेस्ट स्थित क्रिकेट ग्राउंड, एस्टर पब्लिक स्कूल और जीबीयू के क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाने है। लीग के महासचिव गौरव भाटी ने बताया कि मैन ऑफ द सीरिज का खिताब हासिल करने वाले प्लेयर्स को शील्ड व स्पोटर्स किट, बेस्ट बैट्समैन को शील्ड और बैट, बेस्ट बॉलर्स को शील्ड व जूते दिए जाएगे। क्रिकेट लीग के उपाध्यक्ष सुशील पंडित ने बताया कि गौतमबुद्धनगर के स्थानों के नाम पर ही टीमों का नाम रखा गया है ताकि क्रिकेट जगत में जिले का नाम हो। इस मौके पर पांचों टीमों के फ्रेंचाईजर दादरी दबंग के सचिन शर्मा, बिसरख राॅयल के गोल्डी सेहगल व अभिनय चर्तुवेदी, नोएडा ग्रीन के उपेंद्र पाण्डेय व विकास चैघरी, द्रोण दनकौर के अफजल अहमद,  ग्रीन ग्रलोबल के सिद्धार्थ सिंह और जी आर ग्लोबल स्कूल के चेयरमैन विक्रांत नागर भी मौजूद रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.