थाना इकोटेक प्रथम पुलिस ने अनिल दुजाना गैंग के 2 बदमाशो को किया गिरफ्तार व्यापारी से माँगी थी 1 करोड़ की रंगदारी

GREATER NOIDA REPORTER LOKESH GOSWAMI 

थाना इकोटेक प्रथम पुलिस ने अनिल दुजाना गैंग के 2 बदमाशो  को किया गिरफ्तार व्यापारी से माँगी थी 1 करोड़ की रंगदारी। मिली जानकारी के अनुसार  दनकौर के रहने वाले एक बजरी कारोबारी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी और रंगदारी नहीं मिलने पर उसके जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। एंटी एक्सटॉर्शन और ईकोटेक-1 पुलिस ने इस मामले में दो बदमाशों को किया है। जबकि तीन आरोपी फरार है । ईकोटेक-1 थाना में पुलिस ने अनिल दुजाना सहित 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं आरोपियों ने खुद को निर्दोष बताते हुए पुलिस पर फर्जी फंसाने का आरोप लगाया है। एसपी देहात अभिषेक यादव ने बताया कि दनकौर निवासी कारोबारी से अनिल दुजाना के निर्देश पर पिछले एक सप्ताह से रंगदारी मांगी जा रही थी। 
Leave A Reply

Your email address will not be published.