कासना पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले गिरोह के 6 लोगो को किया गिरफ्तार
GREATER NOIDA REPORTER LOKESH GOSWAMI
ग्रेटर नोएडा की कासना पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है । घरों को निशाना बनाते थे, जो कहीं जाने के लिए घर पर ताला लगाकर निकलते थे। इन आरोपियों ने पिछले कुछ महीने के दौरान 15 से 20 चोरी की वारदात को अंजाम दिया है । आते समय ग्रेटर नॉएडा के एल्गिको गोल चक्कर के पास से आरोपी जहरीरूद्दीन, आजाद और रिजवान निवासी बुलंदशहर को गिरफ्तार किया है । इनके कब्जे से सोने की कड़े, अंगूठी, चेन आदि जूलरी बरामद हुई है। चोरों ने यह जूलरी अल्फा-2 निवासी कुलदीप सिंह के घर से चोरी की थी। जबकि एक घर से चोरी के टैबलेट और एक अन्य के यहां से चोरी की गई एलसीडी को भी बरामद हुयी है । बदमाशों से एक चोरी की बाइक सहित तीन तमंचे बरामद किये है । ताला लगाकर जाने वालों के घर थे निशाने पर सुधीर त्यागी ने बताया कि आरोपी रेकी करके चोरी की वारदात नहीं करते थे। सभी आरोपी शाम को एक सेक्टर के अगल-अलग ब्लॉकों में घूमते थे और जब कोई अपने घर में ताला लगाकर निकला था, उसके पीछे चले जाते थे और जाते वक्त फोन करके मकान नंबर और उसकी लोकेशन बताते थे। इसके बाद उसके साथी तुरंत ताला तोड़कर चोरी की वारदातको अंजाम देकर फरार हो जाते । जूलरी न मिलने पर जूलर्स को जेल वहीं, पुलिस ने तीन जूलर्स जुल्फिकार, सरफराज और नासीर निवासी दादरी को भी गिरफ्तार किया है।