ग्रेटर नोएडा में छात्र ने लगाई फाँसी, सुसाइड नोट में लिखा ‘आई क्विट’, माँ बाप से माँगी माफ़ी

Abhishek Sharma Photo By -: Baidyanath Halder

Greater Noida (20/11/18) : ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर अल्फा-1 में छात्र ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है। मृतक छात्र का नाम गौरव वर्मा पुत्र रंजन वर्मा है जो कि मूल रूप से न्यू चन्दनहारी, मोतिहारी बिहार का रहने वाला है, जो कि अल्फा-1 में मकान नंबर इ-116 में पीजी पर रहता था। छात्र ग्रेटर नोएडा के नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (एनआईयू) में बीटेक थर्ड ईयर में पढ़ाई कर रहा था। मौके से पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है। मृतक छात्र गौरव के साथ एक छात्र और रहता था जो कि दिवाली की छुट्टियों में घर गया हुआ है, वह तब से अभी तक नहीं लौटा है।  मौके से बरामद हुए सुसाइड नोट से प्रतीत होता है कि छात्र किसी बड़ी परेशानी में था।

कासना कोतवाली प्रभारी रामफल सिंह ने बताया कि छात्र ने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह अपने ज़िंदगी से बहुत परेशान है और ज़िंदगी के इस दबाब को वह झेल नहीं पाया। आगे लिखा कि मैं एक अच्छा बेटा नहीं बन पाया इसलिए में दुनिया छोड़ रहा हूँ। मम्मी-पापा अपना ध्यान रखना और मुझे माफ़ कर देना। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  पुलिस ने छात्र के परिजनों को सूचना दे दी है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने इस मामले में पीजी में रहने वाले अन्य छात्रों से भी पूछताछ की है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.