ग्रेटरवैली स्कूल में मनाया ग्रांड पेरेंटस डे

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI 

आज ग्रेटर नॉएडा के ओमेगा-2 स्थित ग्रेटर वैली स्कूल में आज  ’’ग्रांड पेरेंटस दिवस’’ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नन्हें-मुन्हें बच्चों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना के साथ दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। बच्चों ने अपने दादा’-दादी और नाना-नानी के स्वागत तथा सम्मान में सुमधुर गीत तथा सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए। ग्रेटर वैली परिवार के साथ अपने अनुभव सांझा किए। छात्रों के दादा-दादी और नाना-नानी ने बच्चों के साथ जमकर मस्ती की। इस अवसर पर विद्यालय में अनेक प्रतियोगिताओं व खेलों का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी बुर्जुगों ने अपने बच्चों के साथ उत्साह पूर्वक भाग लिया तथा अपने बचपन को फिर से जिया।   इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अनामिका सूद जी ने सभी अतिथियों का हार्दिक अभिनन्दन करते हुए कहा कि दादा-दादी और नाना-नानी हमारे जीवन में विशेष स्थान रखते हैं, उनके आशीर्वचन और प्रेरणादायक अनुभव जीवन को सार्थक करते हैं। अंत में प्रधानाचार्या जी ने सभी अतिथियों को उनकी उपस्थिति तथा हर्षपूरित योगदान के लिए धन्यवाद दिया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.