ग्रेटरवैली स्कूल के छात्रों ने अपने साथियों को भेजे प्रतीक चिह्न एक्टिविटी ’’के अंतर्गत स्वयं डिजाइन की हुई टी-शर्टस

GREATER NOIDA TENNEWS REPORTER LOKESH GOSWAMI  ग्रेटर नॉएडा में स्थित  ग्रेटर वैली स्कूल, में ब्रिटिश कांउसिल एक्टिविटी कार्यक्रम के तहत ग्रेटर वैली के पार्टनर स्कूल साउथ कोरिया के यान्चो माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने ग्रेटरवैली स्कूल  के कक्षा-4 व 5 के छात्रों ने साथी मित्रों को ’’प्रतीक चिह्न एक्टिविटी ’’के अंतर्गत स्वयं डिजाइन की हुई टी-शर्टस भेजीं। आदान-प्रदान के इस कार्यक्रम में साउथ कोरिया के छात्रों ने भी हस्तनिर्मित बैग और उपहार में भेजे। साथ ही उन्होंने अपने मित्रों को शुभकामनाओं सहित पत्र भी भेजे, जिसके प्रत्युत्तर में ग्रेटर वैली के छात्र भी उन्हें नववर्ष की शुभकामनाओं के साथ प्रेषित करेंगे।इसके लिए ग्रेटर वैली के छात्रों ने अपने साउथ कोरियन मित्रों को दिल से धन्यवाद किया और उन्हें भविष्य में इसी प्रकार संबंध बनाए रखने की इच्छा भी जाहिर की। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अनामिका सूद जी ने भी सह संबंधी देश साउथ कोरिया को धन्यवाद प्रकट किया और उन्हें नववर्ष की बधाइयाँ दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधि के माध्यम से छात्रों को देश-विदेश के समीप आने का मौका मिलता है और वे अपनी भावनाओं और विचारों का आदान-प्रदान करने में भी सक्षम होते हैं और एक-दूसरी सभ्यता और संस्कृति को देखने परखने का भी अवसर प्राप्त कर लाभान्वित होते हैं। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.