HAPPY HOLI MILAN SAMAROH AT FONRWA NOIDA OFFICE

ROHIT SHARMA , TEN NEWS

नोएडा के फोनरवा कार्यालय पर आज होली मिलन समारोह मनाया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में बीजेपी के विजेता नोएडा प्रत्याशी पंकज सिंह शामिल रहे इनके साथ गौतम बुद्ध नगर के सांसद व केंद्र मंत्री महेश शर्मा और गौतम बुद्धनगर  के जिलाधिकारी एनपी सिंह भी इस होली मिलन समारोह में मौजूद रहे थे। होली के मौके पर आयोजित इस समारोह में पंकज सिंह ने अपनी जीत की बधाई लोगों को दी और कहा कि वह नोएडा के सभी लोगा का अभार प्रकट करते हैं कि उन्हें पूरी तरह बीजेपी को स्पोर्ट किया व मुझे जिताया। इसका अलावा उन्होंने कहा कि वह नोएडा के लोगों की जो भी समस्याएं हैं उनको दूर करेंगे और कानून को जो गैर जिम्मेदाराना रवैया है उसे ठीक करेंगे। वही ड़ॉ महेश शर्मा का कहना हैं उन्हें यह यकीन नहीं था की इस बार गौतम बुध्द नगर की तीनो सीटों पर बीजेपी ही आएगी। लेकिन लोगों ने तीनो सीटो पर बीजेपी को जिताकर यह दिखा दिया कि वह बीजेपी को ही स्पोर्ट कर रहे हैं। जिसके चलते वह लोगों का धन्यवाद किया और नोएडा की जनता तहे दिल से पंकज सिंह को वोट दिए व उन्हें जिताया भी है । वही उत्तरप्रदेश के होने वाले सीएम के बारे में कहा की हमारे यहाँ  बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड डिसाइड करता है किसको यूपी का सीएम बनाना है  इसके अलावा कार्यकम्र में शामिल रहे नोएडा जिलाधिकारी एनपी सिहं ने नोएडा की जनता से अपील करी और कहा की  हर बार की तरह इस बार भी लोग बड़े आराम व शांति पूर्वक होली मानाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.