डीएनडी टोल प्लाजा और कालिंदी कुंज पर भारी जाम, इन रूटों का रखें विशेष ध्यान
Ten News Network
Noida: दिल्ली में हिंसा के बाद बुधवार को भी कई जगहों पर रूट डायवर्ट है। इसकी वजह से कई इलाकों में भीषण जाम लग गया है। आनंद विहार में भी वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं। वहीं डीएनडी के रास्ते नोएडा से दिल्ली जाने के लिए लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर भी कई घंटे से लोग जाम में फंसे हैं।
डीएनडी टोल प्लाजा और कालिंदी कुंज पर वाहनों की भीड़ बढ़ गई है। ट्रैफिक भी धीमा हो गया है। वाहन धीरे-धीरे आगे को बढ़ रहे हैं। जिसके चलते एक के पीछे एक वाहनों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है।
कालिंदी कुंज के चलते महामाया फ्लाई ओवर तक वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई है। वहीं डीएनडी फ्लाई ओवर पर जाम के से हालात हो गए हैं। हालांकि दोनों ही जगह नोएडा ट्रैफिक पुलिस ट्रैफिक को सामान्य बनाने में लगी हुई है।
गाजीपुर मंडी, NH-9 और NH-24 को बंद कर दिया गया है। पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि इस रास्ते से जाने वाले लोग शहादरा, किराड़ी मोड़ और डीएनडी से होकर जाएं। पुलिस ने बताया कि मिंटो रोड से कनॉट प्लास जाने वाले रोड भी बंद है।
26 जनवरी को गणतंत्र की छुट्टी के बाद आज सुबह ज़्यादातर लोग अपने ऑफिस के लिए निकले हैं। जिसके चलते सुबह 8 बजे से ही खासतौर पर डीएनडी और कालिंदी कुंज के रास्ते नोएडा से दिल्ली जाने वालों की भीड़ बढ़ गई। देखते ही देखते डीएनडी और कालिंदी कुंज टोल प्लाजा पर कारों की लंबी लाइन लग गई।
जिसके चलते वाहनों को रेंगना पड़ रहा है। ट्रैफिक स्लो होने के चलते ही नोएडा ट्रैफिक पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। फिर भी दोनों ही टोल पर जाम के से हालात पैदा हो गए हैं।
Discover more from tennews.in: National News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.