दिल्ली : राष्ट्रपति भवन के बाद लोकसभा सचिवालय पहुंचा कोरोना, कर्मचारी संक्रमित , अस्पताल में किया भर्ती
Rohit Sharma
नई दिल्ली :– दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के बाद अब लोकसभा सचिवालय में कोरोना का खतरा मंडरा रहा है | दरअसल लोकसभा सचिवालय में कार्यरत एक कर्मचारी में कोरोना की पुष्टि हुई है | वह हाउस कीपिंग डिपार्टमेंट में काम करता है , फिलहाल उसका इलाज राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में चल रहा है |
लोकसभा सचिवालय से पहले राष्ट्रपति भवन के कैंपस में कोरोना वायरस ने दस्तक दे दिया | कैंपस में रहने वाले एक कर्मचारी की रिश्तेदार कोरोना पॉजिटिव पाई गई , पीड़ित के परिवार समेत परिसर में रहने वाले 125 परिवारों को आईसोलेशन में भेज दिया गया है |
बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला और परिवार पिछले दिनों गांव में एक अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे | पीड़ित महिला की मां का निधन हुआ था। जो कोरोना संक्रमित थी | उसके बाद से पीड़ित महिला में लक्ष्ण दिखे और जांच में वो पॉजिटिव निकली |
हालांकि परिवार के बाकी सदस्यों का रिजल्ट निगेटिव आ गया है | इस बीच देश में कोरोना की महामारी से अब तक कुल 590 लोगों की मौत हो चुकी है , 3251 लोग अब तक ठीक हुए हैं |
वहीं कुल मरीजों की संख्या 18 हजार 600 हो गई है , एक्टिव केस की तादाद अब 14759 है | संक्रमण की आशंका को देखते ही सभी केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और दफ्तरों की कैंटीन को तत्काल बंद कर दिया गया है |

