उपजा ने महागधा की उपाधी देकर मनाया होली मिलन

JITENDER PAL- NOIDA

नोएडा। यूपी जर्नलिस्ट एशोसिएशन (उपजा) एंव मासिक पत्रिका आबर्जवर डॉन द्वारा बुधवार को सेक्टर 52 के बारात घर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पत्रकारिता और समाज पर परिचर्चा की गई एंव होली का हुडदंग करते हुए आये अतिथियों को महागधा उपाधि से नवाजा गया। कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों एंव गणमान्य लोगों ने राष्ट्रीय कवि डॉ ब्रजपाल सिंह संत की हास्य कविताओं का जमकर आनंद लिया।
कार्यक्रम की शुरूआत नोएडा विधायक विमला बाथम ने द्वीप जलाकर की गई। बाबा कानपुरी द्वारा सरस्वती वंदना कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। परिचर्चा में पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर ने कहा कि समाज के दहेज जैसी समस्याओं से लडने के लिये स्वंय तैयार होना होगा। वरिष्ठ किसान व कांग्रेस नेता रघुराज सिंह ने समाज में फैल रही कुरूतियों व महिला सुरक्षा पर चर्चा की। उन्होंने पॉलीथीन बैन पर सभी का सहयोग मांगा। फोनरवा अध्यक्ष एनपी सिंह ने बताया कि आज महिला सुरक्षा को लेकर सभी आरडब्लूए काम कर रही है। कुछ ही दिनों में एक टीम बनकर तैयार होगी जो जरूरतमंद महिलाओं के लिये हर समय उपलब्ध होगी। समाजवादी नेता अशोक चौहान ने सभी सामाजिक बुराईयों पर एकजुटता की मांग की। कैप्टन विकास गुप्ता ने मीडिया के सहयोग को सराहा और इसी प्रकार समाज का आइना बने रहने की उम्मीद जताई। वरिष्ठ पत्रकार मनोज त्यागी ने समाज के लिये पत्रकार के दायित्व पर प्रकाश डाला। शहर के वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा ने शहर की समस्याओं को रखा और समाज को जागरूक होने को कहा। वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद आजाद ने अपने विचार रखते हुए कहा कि पत्रकार, नेता व समाज सभी को मिलकर हर एक बुराई का अंत करने का प्रण करना चाहिये। वरिष्ठ पत्रकार शीश पाल सिंह ने पत्रकारों द्वारा समाज के लिये उठाये जाने वाले कदमों की चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में उपजा के अध्यक्ष हरिओम त्यागी ने सभी का धन्यवाद करते हुए हुये कार्यक्रम में मौजूद लोगों को होली की बधाई दी आदि के अलावा शहर के पत्रकार, युवा नेता एंव समाजसेवी मौजूद थे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक चेतना न्यास व फोनरवा ने विशेष योगदान दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.