नई दिल्ली :– सपनो का आशियाना पाने के लिए जेपी के बायर्स दर दर की ठोकरें खा रहे है , लेकिन उनको अब तक घर नही मिला । वही आज फिर जेपी के हज़ारों बायर्स ने दिल्ली के जंतर मंतर पर जेपी बिल्डर के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
आपको बता दें कि ये सभी बायर्स नोएडा के है , जिन्होंने 2011 में सेक्टर 128 स्थित जेपी विश्व टाउन में घर खरीदा था , लेकिन अब 2021 हो गया , फिर भी बायर्स को अपना घर नही मिला। खासबात यह है कि इस मामले में नोएडा में कितनी बार होम बायर्स ने प्रदर्शन किया , लेकिन इन सभी बायर्स की किसी ने आवाज नही सुनी , जिसको देखते हुए सभी बायर्स ने दिल्ली का रुख किया।
वही इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के अंदर सुनवाई चल रही है , लेकिन कोई अहम फैसला नही आया , जिसके चलते होम बायर्स की परेशानी बढ़ती चली जा रही है। कोई कहता है कि घर का सपना सिर्फ सपना ही रह गया , जिंदगी भर की कमाई घर खरीदने में लगा दी , लेकिन घर नही मिला।
दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे होम बायर्स का कहना है कि 2011 में जेपी विश्व टाउन प्रोजेक्ट में हमने घर खरीदा था , आज 2021 हो गयी है , लेकिन अभी तक कंस्ट्रक्शन जैसे का तैसा ही है , जो 2011 में था। पता नही कब हमें घर मिलेगा।
साथ ही उन्होंने कहा कि हजारों बायर्स ने 100 प्रतिशत रकम जमा करवा दी है , अब हमारे पास इतने पैसे नही है कि जो हम सब दूसरी जगह घर खरीद लें , एक तरफ हम सब घर का किराया दे रहे है , वही दूसरी तरफ लोन की क़िस्त दे रहे है। आज के समय परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो गया है।
होम बायर्स का कहना है कि आज इस मामले में हम दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया , साथ ही मोदी से अपील की है कि आप इस मामले में संज्ञान लेकर कोई ठोस कदम उठाए , जिससे होम बायर्स को अपना घर मिल जाए।