नई दिल्ली :– दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने वैक्सीन की पहली डोज ली है , मनीष सिसोदिया ने अपने परिवार के साथ लोक नायक जयप्रकाश नारायण हॉस्पिटल में वैक्सीन लगवाई।
इसके साथ ही राजधानी में लॉकडाउन की बात पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि कोरोना को रोकने के लिए लॉकडाउन की जरूरत नहीं है, उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में वैक्सीन और सावधानी की जरूरत है।
उन्होंने कहा, ‘आज अपने परिवार के साथ कोरोना वैक्सीन लगवाई. हमारे प्रतिभावान वैज्ञानिकों, मेडिकल टीम और सभी को शुक्रिया, जिन्होंने हमारे लिए वैक्सीन बनाने में दिन-रात काम किया।
केंद्र सरकार को उम्र से जुड़े किसी प्रतिबंध के बिना सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन से ही खत्म हो सकता है , केंद्र सरकार को ऐलान कर देना चाहिए कि अब देश के सभी नागरिक को वैक्सीन लगे ।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी. एक दिन में इस महामारी से 714 लोगों की मृत्यु हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,64,110 हो गई है. कोविड-19 से एक दिन में मरने वाले लोगों की 21 अक्टूबर के बाद से यह सबसे अधिक संख्या है।
पिछले साल 20 सितंबर के बाद से शनिवार को आए संक्रमण के नए मामले सबसे अधिक हैं. तब 24 घंटे में 92,605 नए मामले आए थे।