होमगार्ड घोटाले में बड़े अधिकारीयों तक पहुंचेगी जांच की आंच

ABHISHEK SHARMA

Galgotias Ad

Greater Noida : गौतमबुद्ध नगर में हुए होमगार्ड हाजिरी घोटाले में कुछ वरिष्ठ अधिकारी फंसेेंगे। पुलिस को कुछ अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध लगी है। उनके खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं। साक्ष्य मिलने के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।  पुलिस अधिकारियों की मानें तो होमगार्ड हाजिरी घोटाला प्रदेश के लगभग सभी जिलों में है और इसी तरह से फर्जी हाजिरी लगाकर भुगतान लिया जा रहा है।

गौतमबुद्ध नगर में इस घोटाले का खुलासा होने के बाद प्रदेश के अधिकांश जिलों में इसकी जांच शुरू हो चुकी है। अभी इस मामले में कुछ और वरिष्ठ अधिकारियों पर भी गाज गिरना तय माना जा रहा है। होमगार्ड विभाग में तैनात बड़े अधिकारी भी इस मामले की जांच की जद में आएंगे जिनकी भूमिका पुलिस के अधिकारी संदिग्ध मान रहे हैं और उनके खिलाफ साक्ष्य जुटाने में पुलिस टीमें लगी हैं।

माना जा रहा है कि अधिकारियों को बचाने के लिए ही जिला कमाडेंट कार्यालय में आगजनी कर रिकॉर्ड को जलाया गया है। घोटाले में होमगार्ड के अधिकारियों ने पुलिस के साथ ही जालसाजी की। होमगार्ड विभाग के उच्चाधिकारियों से साठगांठ के चलते अधिकांश इंस्पेक्टर और थाना प्रभारियों के फर्जी हस्ताक्षर कर फर्जी मुहर लगाई गई और ड्यूटी का पैसा ले लिया गया। जो होमगार्ड ड्यूटी पर नहीं आए उनकी फर्जी तरीके से हाजिरी लगा दी गई।

फर्जी उपस्थिति के आधार पर होमगार्ड जवानों के खाते में वेतन भेज दिया जाता था। घोटाले में शामिल अधिकारी जवानों से अपना हिस्सा ले लेते थे। इसके लिए असली मस्टररोल फाड़कर फर्जी मस्टर रोल कार्यालय में ही तैयार किए जाते थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.