नोएडा में अकाशीय बिजली गिरने से मकान गिरा, 2 घायल, पढें पूरी खबर
Ten News Network
नोएडा :– नोएडा में आज बड़ा हादसा देखने को मिला है, आपको बता दें कि तेज आंधी व बारिश के चलते नोएडा थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर 70 स्थित बसई गॉव में रहने वाले एक परिवार के घर पर अकाशीय बिजली गिरने से घर गिर गया।
वही इस हादसे में एक महिला और उसका बेटा मलबे के नीचे दब गए, गंभीर हालत में उपचार के लिए उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता पंकज कुमार ने बताया कि आज दोपहर को आई तेज आंधी और बारिश में बसई गांव में रहने वाली प्रेमलता के घर पर आकाशीय बिजली गिर गई, इस घटना में उनका घर गिर गया। उन्होंने बताया कि प्रेमलता तथा उनका बेटा मलबे के नीचे दब गए।

वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मलबे से बाहर निकाला तथा उपचार के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि महिला की हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आई तेज आंधी-बारिश के चलते नोएडा में कई जगहों पर पेड़ टूटकर गिर गए, कई जगह बिजली के खंभे टूट गए तथा पेड़ों की डालियां टूटकर बिजली के तारों पर गिर गयीं। इस वजह से कई इलाकों में विद्युत व्यवस्था कई घंटे तक बाधित रही। पेड़ टूटकर मुख्य मार्गों पर गिरने की वजह से यातायात भी बाधित रहा है।