किसानों के विरोध प्रदर्शन के चलते यमुना एक्सप्रेसवे और महामाया फ्लाईओवर पर भारी जाम

Ten News Network

Galgotias Ad

नोएडा : तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए किसानों का प्रदर्शन बीते 29 दिन से दिल्ली के कई सीमाओं पर चल रहा है। इन तमाम विरोध प्रदर्शनों के बीच कहीं-कहीं इसके समर्थन में भी प्रदर्शन चल रहा है। इसी के चलते दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में जाम लग गया है।

नोएडा में कृषि कानून के समर्थन और विरोध दोनों नोएडा के महामाया फ्लाईओवर के पास भारी संख्या में किसान जुटे हैं, जिसके चलते यमुना एक्सप्रेसवे और महामाया फ्लाईओवर पर भारी जाम लग गया है। इस वक्त एहतियात के तौर पर महामाया फ्लाईओवर से दिल्ली जाने वाला रास्ता पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

किसानों ने पहले ही एलान कर दिया है कि शुक्रवार, शनिवार और रविवार को किसान संगठन हरियाणा के सभी टोल प्लाजा फ्री करवाएंगे। इसे आंदोलन की कड़ी बताया जा रहा है।

दिल्ली-एनसीआर में आधा दर्जन जगहों पर किसानों का धरना-प्रदर्शन होने के चलते गुरुवार सुबह से ही ट्रैफिक धीमा है। खासकर नोएडा और गाजियाबाद से दिल्ली जा रहे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.