नोएडा में कोरोना संक्रमित मिली महिला के पति की हार्ट अटैक से मौत

Abhishek Sharma

नोएडा के पॉश सेक्टर-15A में रहने वाली एक 70 वर्षीय महिला के कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए जाने के बाद रविवार सुबह एक अस्पताल में उनके पति की मौत हार्ट अटैक से मौत हो गई।

महिला दिल्ली की रहने वाली हैं और फिलहाल सेक्टर 15 A में अपने बेटे के यहां रहने आई थीं। जानकारी के अनुसार, महिला के बेटे और उसके नौकर को भी अस्पताल ले जाया गया है।

महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर सेक्टर 15 A को 03 मई 2020 तक के लिए पूरी तरह सील कर दिया है। इस दौरान किसी भी व्यक्ति के इस सेक्टर में आने-जाने पर पूरी तरह रोक रहेगी।

जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा सेक्टर में सैनिटाइजेशन का काम शुरू कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों से पूछताछ कर रही हैं। जिन जगहों पर कोरोना वायरस के संक्रमित मिले हैं, वहां पर इनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

बता दें कि देश के तमाम वरिष्ठ अधिकारी, उद्योगपति तथा राजनेता से लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा स्थानीय भाजपा सांसद डॉ. महेश शर्मा भी नोएडा सेक्टर-15 A में ही रहते हैं। यहां जिस घर में कोरोना संक्रमित महिला पाई गई हैं, महेश शर्मा का घर उससे मात्र 200 मीटर दूर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.