आई.टी.एस. इंजीनियरिंग काॅलेज, ग्रेटर नोएडा में ’’टैकट्रिक्स-2015’’ का आयोजन।

Galgotias Ad

आई.टी.एस. इंजीनियरिंग काॅलेज, ग्रेटर नोएडा के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा तृतीय टैक्नीकल फैस्ट ’’टैकट्रिक्स-2015’’ का आयोजन किया गया।
फैस्ट का उद्घाटन एम. एलिमू के संस्थापक श्री दमनीश कुमार ने किया, इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि, माइक्रो नई दिल्ली के सहायक निदेशक श्री ए.के. मित्रा, जहाजरानी विभाग के सहायक निदेशक श्री राम जी सिंह, शपूर जी पालोन जी कम्पनी के नाॅर्थ इंडिया हैड श्री रामेन्द्र बहादुर सिन्हा, संस्था निदेशक डा. विनीत कंसल, डीन एवं विभागाध्यक्ष डा. संजय यादव, डीन एकैडमिक डा. गगन दीप अरोडा, विभिन्न विभागाध्यक्ष और फैस्ट के संयोजक प्रो. मानवेन्द्र यादव उपस्थित रहे।
इस तकनीकी फैस्ट का उद्देश्य छात्रों को उनके तकनीकी कौशल को निखारने और सबके सामने लाने का एक प्लेटफाॅर्म उपलब्ध कराना था। इस आयोजन में आई.टी.एस. इंजीनियरिंग काॅलेज के विभिन्न विभागों के छात्रों के अलावा जी.एल.बजाज और जे.आर.ई. काॅलेज के छात्रों ने भी अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किये। इस आयोजन में कुल 50 प्रोटोटाइप और वर्किंग माॅडल के साथ 35 तकनीकी पोस्टर भी प्रस्तुत किये गये।
छात्रों के बनाए हुए प्रोजेक्टस में से सर्वश्रेष्ठ प्रोजेक्ट चुनने के लिए एक एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया गया था। जिसने आई.टी.एस. इंजीनियरिंग काॅलेज के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों द्वारा बनाई गई ’’सोलर कार’’ को प्रथम पुरस्कार के योग्य समझा। जी.एल. बजाज काॅलिज और जे.आर.ई. काॅलिज को क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। संस्था निदेशक डा. विनीत कंसल ने पुरस्कार वितरण समारोह में छात्रों के कौशल और उनके तकनीकी ज्ञान की भरपूर सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभ कामनाएं प्रदान कीं।

Comments are closed.