आई.टी.एस. इंजीनियरिंग काॅलेज, ग्रेटर नोएडा में ’’यू.सी. बर्कले प्रयोगशाला की स्थापना’’ के लिए विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों के साथ बैठक।

आई.टी.एस. इंजीनियरिंग काॅलेज, ग्रेटर नोएडा ने अपनी वैश्विक संबंधों को जारी रखते हुए ’’यू.सी. बर्कले प्रयोगशाला की स्थापना’’ के लिए बैठक का आयोजन किया, जिसमें डा0 ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय, लखनऊ के वाइस चांसलर डा0 वी.के. पाठक, प्रो. वाइस चांसलर डा0 वी.के. सिंह, डीन डा0 मनीष गौड़ एवं यू.सी. बर्कले प्रयोगशाला के श्री मानव सुबोध ने भाग लिया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य डा0 ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय, लखनऊ से सम्बद्धित काॅलेजों में यू.सी. बर्कले प्रयोगशाला की स्थापना के लिए रूपात्मकताओं के बारें में चर्चा करना जिससे छात्रों में अभिनव समझ एवं उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा हो।
इस बैठक में डा0 ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय, लखनऊ से सम्बद्धित प्रसिद्ध काॅलेजों जैसे अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग काॅलेज, ए.बी.ई.एस. इंजीनियरिंग काॅलेज, आई.एम.एस. इंजीनियरिंग काॅलेज, इन्द्रप्रस्थ इंजीनियरिंग काॅलेज, कलगोटिया काॅलेज आॅफ इंजीनियरिंग एवं टैक्नालोजी, नोएडा इन्सटिटयूट आॅफ इंजीनियरिंग एवं टैक्नालोजी, जे.एस.एस. अकादी आॅफ टैक्नीकल एजूकेशन, जी.एल. बजाज इन्सटिटयूट टैक्नालोजी एवं मैनेजमेन्ट, कृष्णा इंजीनियरिंग काॅलेज, मेरठ इन्सटिटयूट आॅफ टैक्नालोजी के प्रतिनिधियों ने यू.सी. बर्कले प्रयोगशाला की स्थापना की योजना पर चर्चा की जिससे केन्द्र छात्रों को अभिनव समझ एवं उद्यमशीलता यात्रा में लाभ दे सके।

इसके उपरांत संस्थान निदेशक, डा0 विनीत कंसल ने अपने व्यख्यान का प्रारंभ मुख्य अतिथि एवं सभी श्रोताओं का अभिन्नदन करते हुए ये बताय कि सभी तकनिकी क्षेत्रों में आजकल प्रतिदिन नये-नये अविस्कार हो रहे है, देश की विकास की रफ्तार तेज करने हेतु तकनिकी रूप से दक्ष बहुत से इंजीनियरो की आवश्यकता है एवं केवल डिग्री के निर्धारित पाठायक्रम का अध्ययन करने से नौकरी नहीं मिलती, इसके लिए विद्यार्थियों को निर्धारित पाठायक्रम के अतिरिक्त तकनीकी क्षेत्र में हो रहे नित नये अविष्कारों को साझना होगा तथा साथ में कम्पनियों और बाजार की मांग के अनुसार सवंम् को तैयार करना होगा। विश्वविद्यालय के कुलपदी डा0 वी.के. पाठक ने किसी भी उपक्रम को सफल बनाने के लिए हम लोगों के बजाए विचारों पर निवेश कर रहे हैं।
’‘आई0टी0एस द-एजूकेशन ग्रुप के उप-अध्यक्ष श्री सोहिल चड़ढा ने कहा कि हमें किसी भी प्रयोजन को सफल बनाने के लिए नवविचार एवं बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए।

इस बैठक में कई प्रख्यात हस्तियों ने जैसे गलगोटिया समूह के सी.ई.ओ. श्री ध्रुव गलगोटिया, एम.आई.ई.टी. के अध्यक्ष श्री गौरव अग्रवाल एवं निदेशक डा0 मयंक गर्ग ने अपने छात्रों की उद्यमशीलता की यात्रा में योगदान को सुनिश्चित करने के लिए भाग लिया।
इसके उपरांत संस्थान निदेशक, डा0 कंसल, आई.टी.एस. इंजीनियरिंग काॅलेज ने सभी उपस्थित सभी अतिथ्यिों को उनकी उपस्थिति के लिए धन्यवाद किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.