नोएडा : चाइल्ड पीजीआइ में को-वैक्सीन के तीसरे चरण को आइसीएमआर ने नही दी मंजूरी

ABHISHEK SHARMA

सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआइ में को-वैक्सीन के तीसरे चरण के मानव परीक्षण (ह्यूमन ट्रायल) को अब तक भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) ने मंजूरी नहीं दी है।

हालांकि ट्रायल को-आर्डिनेटर ने सितंबर के अंतिम सप्ताह में संस्थान में व्यवस्थाएं परखने के बाद दस्तावेज लिए थे। यहां एक हजार वालंटियर्स पर तीसरे चरण में को-वैक्सीन का ट्रायल होना था। स्वास्थ्य विभाग जनवरी के अंतिम सप्ताह तक वैक्सीन आने का दावा कर रहा है।

प्लाज्मा थेरेपी से इलाज कारगर साबित होने के बाद को-वैक्सीन ट्रायल को-आर्डिनेटर ने को-वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल के लिए संस्थान पर भरोसा जताया था। आइसीएमआर के चिकित्सकों के साथ मिलकर संस्थान में स्वस्थ मरीजों में पैदा एंटीबाडी पर भी अध्ययन किया।

ह्यूमन ट्रायल में स्वास्थ्यकर्मियों के अलावा आम लोग भी शामिल होने थे। गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर व मेरठ से वालंटियर लेने की पूरी कार्ययोजना तैयार हो चुकी थी। स्वस्थ लोग पर दवा का इस्तेमाल कर क्लीनिकल परिणाम देखे जाने थे। इनको चाइल्ड पीजीआइ प्रबंधक करीब छह माह तक निगरानी में रखता।

इसके लिए एनेस्थीसिया विभाग के प्रमुख डॉ.मुकुल जैन के नेतृत्व में एक टीम गठित हुई थी, जो इस पूरे काम की देखरेख करेगी। ट्रायल शुरू करने के लिए एक सप्ताह में मंजूरी मिलने की उम्मीद थी, लेकिन सवा दो माह बीतने के बाद भी आइसीएमआर की तरफ से ट्रायल शुरू करने के लिए कोई पत्र नहीं आया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.