आई.ई.सी. काॅलेज में क्रिकेट मैच का आयोजन.
नालेज पार्क स्थित आई.ई.सी. काॅलेज में शिक्षक एवं प्रशासनिक स्टाॅफ के बीच क्रिकेट मैच ‘‘आई.ई.सी. कप’’ का आयोजन किया गया। मैच का उद्घाटन चेयरमैन श्री आर.एल. गुप्ताजी ने टाॅस के साथ किया। प्रशासनिक स्टाफ के क्रिकेट कप्तान भूरे सिंह ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने चयन किया। शिक्षक टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 100 रन बनाये। स्टाॅफ टीम ने 15 ओवर में 8 विकेट देकर 68 रन ही बनाये। शिक्षक टीम ने 32 रनों से मैच जीत लिया। मैन आॅफ द मैच डाॅ. संदीप शुक्ला को मिला। उन्होंने 15 बाल में 22 रन बनाये एवं 3 विकेट भी लिये। मैच के अंत में चेयरमैन श्री आर.एल. गुप्ता ने शिक्षक टीम के कप्तान अनुज गुप्ता को ट्राॅफी देकर बधाई दी। सभी खिलाडि़यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मैच के दौरान संस्थान के निदेशक डाॅ. डी.बी. सिंह एवं समस्त शिक्षक एवं स्टाॅफ मौजूद रहे।
.

Comments are closed.