किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया जाएगा चरण सिंह का जन्म दिन.

आगामी 23 दिसम्बर को जिले में भूतपूर्व प्रधान मंत्री स्व. चैधरी चरण सिंह के जन्म दिवस को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इस मौके पर दादरी विकास खण्ड परिसर में 10 बजे से एक बृहद किसान मेले व किसान गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। जिसमें कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य आदि किसानों से सम्बन्धित विभागों के द्वारा प्रदर्शनी भी लगायी जायेगी।
जिलाधिकारी चन्द्रकान्त ने बताया कि इस अवसर पर जनपद के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जायेगा, जिससे अन्य किसानों में भी प्रतिस्पर्धा बनी रहे और जिले के किसानों को फसल उत्पादन बढ़ाने के लिए जागरूक किया जाएगा। डीएम ने बताया कि आयोजित किसान मेले का मुख्य उद्देश्य होगा कि किसानों में नवीनतम कृषि तकनीकि एवं उसके लाभों के बारे में जागरूता पैदा की जाये और किसानों का उससे ज्ञानवर्धन हो सकें। देखकर विश्वास करने के सिद्धान्त पर कृषकों में परिवर्तन लाना, साथी किसानों के साथ अपने अनुभवों को बांटना, भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही कृषकोपयोगी योजनाओं एवं देय सुविधाओं की जानकारी किसानों तक पहुंचाया एवं कृषि निवेषों की उपलब्ध कराने आदि का लक्ष्य है। डीएम ने किसानों से अपील की है कि उनके द्वारा अधिकाधिक संख्या में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर नवीनतम कृषि तकनीकि की जानकारी प्राप्त करे, ताकि उनकी फसलों में और अधिक उत्पादकता सम्भव हो सकें।

Comments are closed.