आ.ई.सी समूह के होटल मैनेजमेन्ट संस्थान में हाॅस्पिटैलिटी कान्कलेव-2016 तथा हाॅस्पिटैलिटी अवार्ड वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

नाॅलेज पार्क स्थित आ.ई.सी समूह के होटल मैनेजमेन्ट संस्थान में हाॅस्पिटैलिटी कान्कलेव-2016 तथा हाॅस्पिटैलिटी अवार्ड वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान के सी.ई.ओ. डा. नवीन गुप्ता, निदेशक डा. डी.बी. सिंह डीन डा. कमल पीयूष द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित प्रतिष्ठित होटल उद्योगों के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुये कहा कि देश में पर्यटन को बढ़ावा देने में होटल इंडस्ट्री का विशेष योगदान रहता है। अतः हम सभी को अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिये कुशल होटल पेशेवरों की जरूरत है। कार्यक्रम का आयोजन इंटरनेशनल सोसायटी फार हाॅस्पिटैलिटी एजूकेशन के सहयोग से किया गया। इस मौके पर होटल जगत के शिक्षाविद तथा पेशेवरों द्वारा समूह परिचर्चा की गयी। हाॅस्पिटैलिटी जगत के स्किल अपग्रेडेशन पर बोलते हुए मुख्य अतिथि संदीप मारवाह, मारवाह स्टूडियो के निदेशक ने सरकार द्वारा पर्यटन क्षे़त्र में चलायी जा रही योजनाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश की 125 करोड़ की आबादी में प्रतिवर्ष करोड़ो रूपयों का व्यवसाय पर्यटन विभाग करता है। सैकड़ों पेशेवरों की जरूरत होटल जगत में है। इसलिए स्किल इंडिया द्वारा उस कमी को पूरा करने का प्रयास है। इस अवसर पर होटल जगत के शिक्षाविदों तथा पेशेवरों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर होटल एवं पर्यटन विभागों से श्रीमती शिमायला तरूण दुआ, आलोक कुमार, रमेश तहोलिया तथा विकास गुप्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.