IILEGAL LIQUOR FACTORY RAIDED IN NOIDA KOTHI, 5 PERSONS ARRESSTED

NOIDA ROHIT SHARMA

नोएडा पुलिस ने सेक्टर 55 जेसे पॉश इलाके में स्थित एक कोठी पर छापा मारकर नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है । इस छापे मारी में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है और साथ ही 3 गाड़ियों के साथ साथ हजारो लीटर नकली शराब और शराब में मिलाने वाले केमिकल पकडे है । पकड़ी गयी शराब की क़ीमत करीब 50 लाख के आस पास बताई जा रही है ।  नोएडा पुलिस को मुखबिर से मिली सुचना में पता चला की एक कार में शराब की तस्करी की जा रही है इस सुचना पुलिस ने जब तस्करी वाली गाड़ी को पकड़ा तो पता चला की शराब तस्करों ने नोएडा में नकली शराब बनाने का कारोबार किया जा रहा है । पकडे गए शराब तस्कर से मिली जानकारी के बाद नोएडा की थाना सेक्टर 58 पुलिस ने एसपी सिटी दिनेश यादव के नेतृत्व में नोएडा के पॉश इलाके सेक्टर 55 की ई 9 कोठी पर छापा मारा तो पुलिस को इस कोठी में हज़ारो लीटर एल्कोहल और लाखों की संख्या में बोतलों के ढक्कन व् शराब बनाने के उपकरण मिले । पुलिस की अभी तक की जाँच में पता चला है की ये कोठी किसी मित्तल की है । और यहाँ पर शराब बनाने और तस्करी करने का कारोबार पिछले काफी दिनों से चल रहा था । फ़िलहाल पुलिस ने इस मामले में 5 लोगो को गिरफ्तार किया है । और उनसे पूछताछ की जा रही है की आखिर इस कारोबार के पीछे कोन कोन लोग है और कोठी मालिक की इस कारोबार में किस तरह की मिली भगत थी ।  नोएडा पुलिस ने शराब की इस फैक्ट्री को पकड़ने के बाद आबकारी विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया है । मोके पर पहुँचे आबकारी इन्स्पेक्टर उपेन्द्र कुमार के मुताबिक यहाँ पर शराब बनाने के लिए जो भी केमिकल पकडे गए है । वो लोगों की जिंदगी के लिए काफी हानिकारक है । और यहाँ से पकडे गए एल्कोहल और केमिकल को जाँच के लिए लेब में भेजा जा रहा है ।

sec55-e-9-me-aabkari-vibhag-ne-nakli-sharaab-ki-fectory-pakdi1

sec55-e-9-me-aabkari-vibhag-ne-nakli-sharaab-ki-fectory-pakdi4

sec55-e-9-me-aabkari-vibhag-ne-nakli-sharaab-ki-fectory-pakdi9

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=DV4Hr5Sw0Aw&w=560&h=315]

Leave A Reply

Your email address will not be published.