ज़िले में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले 2 युवक गिरफ्तार, जांच जारी

TEN NEWS NETWORK

Noida : जनपद के थाना जारचा पुलिस ने अवैध हथियार बेचने वाले दो युवकों को बीती रात गिरफ्तार किया है जबकि इनका एक साथी फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाशों के पास से चार देसी तमंचा, एक बंदूक एवं एक राइफल बरामद की है।

पुलिस उपायुक्त जोन तृतीय राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बीती रात नूरपुर गांव में छापा मारा। वहां से पुलिस ने आरिफ व फरमूद नामक दो भाइयों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने चार देसी तमंचा, एक राइफल और एक बंदूक बरामद की। डीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों भाइयों को नूरपुर गांव का ही रहने वाला हामिद अवैध हथियार उपलब्ध कराता है। फिर दोनों भाई इन हथियारों को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों को बेचते हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस को पूछताछ के दौरान यह भी पता चला है कि दोनों आरोपी दिल्ली में हो रहे विधानसभा के चुनाव के दौरान चुनाव लड़ रहे बाहुबली नेताओं एवं उनके समर्थकों को अवैध हथियार बेच रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.