एक मुलाकात भारतीय क्रिकेटर परविंदर अवाना के साथ…….

NOIDA ROHIT SHARMA

एक मुलाकात  भारतीय क्रिकेटर  परविंदर  अवाना के साथ……. 
 

मतदान को लेकर गौतमबुद्ध नगर की जनता से आग्रह 

​
जैसा की आपको पता है की 11 फरवरी को नॉएडा में चुनाव है तो ये आपका एक वोट आपके सुनहरे भविष्य के लिए हैं ,शराब, धर्म, जाति और पैसे के आधार पर वोट ना करके अच्छे और विकास करने वाले नेता को ही वोट करें ,साथ ही युवा और पहली बार वोट देने वाले मतदताओं
​से ​आग्रह करता हूँ की आप अपने वोट का अवश्य इस्तेमाल करें क्योंकि आप युवाशक्ति हो आप देश को बदल सकतें हैं ,जैसे में क्रिकेटर हूँ जैसे हम बिना मेहनत के बोलिंग नहीं कर सकते हैं वैसे ही आप भी अपने दिमाग से चलो ये अवसर 5 साल में एक बार ही आता है ,ये हमारी शक्ति है हम अपनी शक्ति से देश को बदल सकते हैं तो वोट जरूर करें और देश को विकास की राह पर लाने वाले नेता को ही चुने ​. जय हिन्द

 
आपके  क्रिकेट जीवन की  सबसे बड़ी उपलब्धि क्या है 
हर  कोई चाहता है की वो अपने देश के लिए खेले ,जिस दिन में अपने देश के लिए खेला  उस दिन मेरा सपना साकार हुआ था ,जिसके लिए मैं कड़ी मेहनत करता हूँ अपनी फिटनेस को लेकर
 
जीवन में गुरु कौन रहा आपका 
 
शुरुवात में तो माँ ही गुरु होती है वहीँ मेरे बड़े भाई ने मेरा बहुत साथ ही दिया है मैं लोकल स्तर का ही खिलाडी होता अगर मेरे बड़े भाई मुझे एकेडमी नहीं ले जाते वहीँ मेरे चाचा ने भी मेरा काफी साथ दिया ,वो मुझे एकेडमी ले गए वही से मेरी प्रतिभा सामने आयी ,वहीँ बात करें तो में दिल्ली टीम के लिए खेलता हूँ तो वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर ने मेरा काफी साथ दिया उनकी बदौलत ही  मैं दिल्ली की टीम में खेल पाया

आपके जीवन का सक्सेस मंत्र क्या है 

​
मेरा मानना हैं की आप कभी निराश मत हो जीवन में ,मेहनत कभी जाया नहीं जाती मुझे भी कई लोग कहते थे की देश की कितनी पब्लिक क्रिकेट खेलती है आप कहा टिक पाओगे,मत जाओं ,लेकिन में किसी की ना सुनके अपने प्रयास में ही लगा रहा और धीरे धीरे में अपनी स्पीड 140 किलोमीटर तक ला पाया और फिर कई बड़े सीनियर खिलाडियों ने मुझसे बोलिंग करवाई और मेरी तकनीक में सुधर आया और मेरा कांफिडेंस भी बड़ा
जीवन में सबसे ज्यादा  किन किताबों का प्रभाव पड़ा
​ किताबों का कुछ ज्यादा नहीं लेकिन मेरा मानना है की अगर हम 100 या 1000 बन्दे हैं तो उसमें अव्वल आना है आप किसी टीम में हैं तो उसमें अपना बेस्ट देना है

किस तरह की फिल्मो और संगीत में आपकी रूचि है  

​

फिलहाल किंग्स इलेवन में खेल रहा हूँ  तो प्रीटी जिंटा से काफी मुलाकात होती हैं वहीँ फिल्मों में मारधाड़ वाली फ़िल्में ज्यादा

​ ​पसन्द हैं सनी देओल की फ़िल्में काफी देखता हूँ  वहीँ संगीत किसी भी तरह का सुन लेता हूँ कुछ खास रूचि नहीं है संगीत में
​.​

पीएम का काम कैसा लगता है

​
राजनीति  ​में सब जागरूक हो  इसको लेकर ,हमारे पीएम काफी अच्छा कर रहें है लेकिन अभी सिर्फ 2.5  साल हुआ अभी थोड़ा और वक्त दीजिये ​उनसे पहले कई सरकारें थी तो थोड़ा समय उन्हें भी देना चाहिए ,अच्छा काम कर रहें हैं वो
​.​

टीम इंडिया में दुबारा कमबैक करेंगे 

​
आईपीएल के मैच आने वाले है उनमें अच्छा प्रदर्शन करूँगा और कोशिस करूँगा की फिर से टीम इन्डिया के लिए खेलूँ

Leave A Reply

Your email address will not be published.