वीकेंड कर्फ्यू के दौरान उद्योगों का होगा संचालन , कर्मचारियों को दिखाना पड़ेगा आईडी कार्ड

Ten News Network

नोएडा :– कोरोना के बढ़ते केस को लेकर उत्तर प्रदेश शासन ने दो दिन का वीकेंड कर्फ्यू लगाया है , जिससे कोरोना की चैन टूट सके। वही इस वीकेंड कर्फ्यू में मेडिसिन , पैट्रोल , गेस , बैंक खुले रहेंगे। वही कर्फ्यू के चलते प्रवासी मजदूरों ने नोएडा से पलायन शुरू कर दिया है।

 

वही इस पलायन को देखते हुए उत्तर प्रदेश शासन ने वीकेंड कर्फ्यू में उद्योगों का संचालन करने की अनुमति दे दी है , जिससे मजदूरों का पलायन रुक सके। उत्तर प्रदेश सरकार ने एक आदेश जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि राज्य में लागू किया गया नाइट कर्फ्यू सभी प्रकार के उद्योगों पर बेअसर रहेगा।

 

 

अवनीश कुमार अवस्थी ने आदेश जारी करके पुलिस और प्रशासन को कहा है कि किसी भी कुटीर उद्योग, मध्यम उद्योग, एमएसएमई या बड़े उद्योग में काम करने वाले कर्मचारियों, अधिकारियों, तकनीशियन, इंजीनियर हो या सहायक कर्मियों को रोका नहीं जाएगा।

 

यह सारे कामकाजी नाइट कर्फ्यू के दौरान निर्बाध रूप से आवागमन कर सकेंगे। जरूरत पड़ने पर लोगों की जांच करने के लिए उनके पहचान पत्र मांगे जा सकते हैं। उद्योगों में काम करने वाले लोगों को अपने पहचान पत्र दिखाने होंगे। आदेश में यह भी कहा गया है कि नाइट कर्फ्यू में उद्योगों से जुड़े लोगों को आवागमन करने के लिए किसी अतिरिक्त पास की आवश्यकता नहीं होगी।

 

जिला अधिकारी सुहास एल वाई ने सभी जनपद वासियों का आह्वान करते हुए जानकारी दी है कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में शुक्रवार की शाम 8:00 बजे से सोमवार की सुबह 7:00 बजे तक वीकेंड कर्फ्यू जारी रहेगा। वीकेंड कर्फ्यू के दौरान जनपद की सभी औद्योगिक इकाइयां, सूक्ष्म एवं लघु औद्योगिक इकाइयों का विधिवत रूप से संचालन होगा। औद्योगिक इकाइयों में कार्य करने वाले कर्मचारी गण अपने आईडी कार्ड के माध्यम से अपनी ड्यूटी पर आ-जा सकेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.