उत्तराखंड सीएम को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- देवभूमि में भाजपा का चल रहा है कुर्सी बदल खेल

Ten News Network

नई दिल्ली :– उत्तराखंड के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रेस वार्ता करते हुए भाजपा पर कड़ा प्रहार किया , उन्होंने कहा कि बीजेपी लोगों को दिग्भ्रमित करने का काम कर रही है। 10 मार्च को तीरथ सिंह रावत ने सीएम पर की शपथ ली थी और उन्हें 6 महीने के भीतर चुनाव लड़कर सदन में आना था, तीरथ सिंह रावत के पास मौका था कि वह चुनाव लड़ें, लेकिन इसे टाला गया।

साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी जिस राजनीतिक अस्थिरता की बात कर रही है, वह पूरी तरह गलत है क्योंकि ये ​सब नियम कायदे पहले से ही पता थे. यही नहीं, बीजेपी सत्ता में आई थी, तो कई वादे किए थे, लेकिन कोई पूरा नहीं हुआ। भाजपा सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल के बाद भी न तो राज्य में किसानों के कर्ज माफ हुए और न ही युवाओं को रोजगार मिला।

बता दे कि बीजेपी ने ऐसे नेता को मुख्यमंत्री चुना जो विधानसभा का सदस्य नहीं था, केंद्र को पता था कि 6 महीने के भीतर चुनाव लड़वाना पड़ेगा। उत्तराखंड की राजनीति में रातों रात जैसे तूफान सा आ गया है. तीरथ सिंह रावत ने ‘संवैधानिक संकट’ बताकर मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ दी है।

कांग्रेस ने ‘देवभूमि में भाजपा का कुर्सी बदल खेल’ करार देकर बीजेपी की कड़ी आलोचना की। सुरजेवाला ने उत्तराखंड सरकार के संकट पर भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा, ‘जो पार्टी मुख्यमंत्री नहीं बना सकती, वो सत्ता कैसे चलाएगी?’

सुरजेवाला ने ट्विटर पर भाजपा की इस पूरी कवायद को लेकर ट्वीट्स करते हुए कहा कि भाजपा का पिछला रिकॉर्ड भी उत्तराखंड में खराब रहा है। इस कार्यकाल में तीसरा मुख्यमंत्री देने जा रही भाजपा पिछले कार्यकालों में भी कई चेहरों को सीएम की कुर्सी पर बिठाती रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.