गौतमबुद्ध नगर पुलिस के नए एसएसपी वैभव कृष्ण आज संभालेंगे कमान
Abhishek Sharma
Greater Noida (09.01/19) : डॉ अजयपाल शर्मा के बैच के ही आईपीएस वैभव कृष्ण आज गौतमबुद्धनगर में एसएसपी का चार्ज संभालेंगे। वैभव कृष्ण ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं। दो महीने पहले गाजियाबाद में एक ज्वेलर के यहाँ दिनदहाड़े हुई डकैती के बाद उन्हें अचानक जिले से हटाकर पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया था।
बताया जाता है कि उन्हें भी गाजियाबाद के कुछ सत्ताधारियों ने नाराजगी मोल लेनी भारी पड़ी थी। खासबात यह है की वहाँ के लोगों में साफ़ छवि के लिए वैभव कृष्ण लोकप्रिय हैं। तबादले के बाद डॉ अजयपाल शर्मा ने चार्ज छोड़ दिया है, वैभव कृष्ण आज चार्ज संभालेंगे। तबादले की खबर के बाद ही वे प्रयागराज से नोएडा के लिए मंगलवार को रवाना हो गए थे।
अजयपाल शर्मा ने नोएडा में बतौर एसएसपी अपने 10 महीने के कार्यकाल में अपराध पर नकेल कसी थी। उनके कार्यकाल में करीब 160 एनकाउंटर हुए। इनमे 3 बदमाश मौत के घाट उतारे गए थे जबकि 109 घायल हो गए थे। इन मुठभेड़ों में करीब 330 बदमाश पकड़कर जेल भेजे गए थे। इस दौरान अजयपाल शर्मा ने भ्रष्ट पुलिसकर्मियों पर भी नकेल कसी थी। अवैध उगाही में संलिप्त पुलिसकर्मियों को उन्होंने जिले से बाहर का रास्ता भी दिखाया। उनकी छवि एक बेहद सख्त पुलिस अफसर के रूप में उभर कर सामने आई। उनके कार्यकाल में एक बार में सबसे ज्यादा फर्जी कॉल सेंटर के 127 लोग गिरफ्तार किए गए थे।
अब देखने वाली बात ये होगी कि नोएडा पुलिस के नए एसएसपी भी अजयपाल शर्मा की तरह बदमाशों पर रोक लगाने में कामयाब होंगे या नहीं ।