हिंदी पखवाडे के दौरान 39वीं वाहिनी आईटीबीपी ग्रेटर नोएडा में हिंदी पखवाडा शुरू

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI 2

हिंदी पखवाडे के दौरान 39वीं वाहिनी आईटीबीपी ग्रेटर नोएडा में  हिंदी पखवाडा शुरू  39वीं वाहिनीए आई0टी0बी0पी0 ग्रेटर नोएडा में 01 सितम्बर से 14 सितम्ब्र तक हिंदी पखवाडे़ के दौरान विभिन्न प्रतियेागिताए आयोजित की जा रही हैं । सरकारी कामकाज में राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता तथा उसके उत्तरोत्तर प्रयोग में गति लाने के लिए वाहिनी परिसर में हिंदी आलेख एकार्यालयी शब्दज्ञानए हिंदी में नोटिंग.ड्राफ्टिगए हिंदी निबन्धए हिदी टंकण प्रतियोगिताए हिंदी वाद.विवाद एवं हिंदी कविता.पाठ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है । प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते हुए वाहिनी कमाण्डेन्ट श्री राजेश कुमार तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि.  हिंदी अपने जन्मकाल से ही एक मिली.जुली संस्कृति की अभिव्यक्ति का एक सफल माध्यम रही है । संतो एगुरूओंए सुफियो एवं धर्मपरायण साधुओं की भाषा हिंदी थीएजिससे वे देश के कोने.कोने में घूमकर अपना संदेश हिंदी में देते थे। देश की आजादी के लिए लड़ने वाले सेनानियों ने भी अपने विचारों के प्रचार.प्रसार के लिए हिंदी का आश्रय लिया था। हिंदीभाषा के महत्व को पूर्ण सम्मान देते हुए 14 सितम्बर ए1949 को भारत के संविधान में हिंदी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया गया । 
इसके अतिरिक्तर वाहिनी द्वितीय कमान श्री विपिन ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में हिंदी में कार्य करने पर हमे गर्व होना चाहिए । हिंदी में काम करना सरल है और सभी प्रकार के सरकारी कार्यो में इसका इस्तेमाल आसानी से किया जा सकता है । सूचना क्रान्ति के इस दौर में अब इन्टरनैट ए ई.मेल तथा पोर्टल आदि पर हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग बढ़ गया है। हिंदी जनसमुदायों के बीच संपर्कभाषा के रूप में कार्य करने के साथ.साथ अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर भी तेजी से अपनी पहचान बना रही है। हिंदी की लोकप्रियता का अनुमान इस बात से भी लगाया जा सकता है कि अंग्रेजी शब्दकोशों में हिंदी शब्द सम्मिलित किये जा रहे हैं। विदेशों में हिंदी की लोकप्रियता बढ़ रही है। आज मनोरंजन ए मीडियाए मार्केट पर हिंदी छाई है और पूरे देश को एक सूत्र में पिरोये है।
भारत सरकार के द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों मेंए सरकार की राजभाषा नीति के अनुपालन में आई0टी0बी0पी0 का प्रयास हमेशा सराहनीय रहा है और गृहमंत्रालय की राजभाषा शील्ड मेंअपना अद्वितीय स्थान बनाया है। हिंदी पखवाडे़ के उदघाटन समारोह में अन्या अधिकारीए अधी0 अधिकारी तथा कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।
 
’’’’’
 
 
Leave A Reply

Your email address will not be published.