भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल का एन.एस.जी प्री स्क्रीनिंग प्रषिक्षण कोर्स का समापन
GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI
आज ग्रेटर नॉएडा के सूरजपुर में स्थित भारत की सर्वोत्कृष्ट सीमा प्रहरी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल जो कि 1962 से भारत-चीन सीमा पर प्राकृतिक विषमताओं में दुनिया की सबसे उॅची बर्फीली चोटियों पर सजग तैनात है। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की 39वीं वाहिनी जो कि लखनावली कैम्प सुरजपुर ग्रेटर नोएडा में स्थित है। आज तक चलने वाले एन.एस.जी प्री स्क्रीनिंग कोर्स में भाग ले रहे 03 निरीक्षक एवं 07 उप.निरीक्षक का श्री अनिल कुमार गौतम उप महानिरीक्षक (दिल्ली) एवं श्री राजेष कुमार तोमर सेनानी द्वारा 39वी वाहिनी परिसर में प्रषिक्षण प्राप्त कर रहे पदाधिकारियों का प्री- स्क्रीनिंग टेस्ट लिया गया। जिसमे प्रषिक्षणाथियों की शारीरिक दक्षता, मनोवैज्ञानिक दक्षता, लिखित परीक्षा ली गयी। इस प्री ट्रेनिंग में इन पदाधिकारियों को एक्सट्रा अलर्ट डियूटीया, वीआईपी सुरक्षा डियूटीया के बारे मे प्रषिक्षित किया गया। आज इन पदाधिकारियों की एन.एस.जी प्री स्क्रीनिंग प्रषिक्षण कोर्स का समापन श्री राजेष कुमार तोमर सेनानी 39वीं वाहिनी भा0ति0सी0पु0 बल द्वारा किया गय। इस प्रषिक्षण में उर्तिण करने वाले प्रषिक्षर्णार्थी को एन.एस.जी. कैम्प मानेसर हेतु भेजा जाएगा जो की वहाॅ भी प्रषिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त एस.एस.जी में अपनी सेवा देंगें। श्री राजेष कुमार तोमर,सेनानी 39वी वाहिनी द्वारा एन.एस0.जी प्री-स्क्रीनिंग टेस्ट लेते हुए।